अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवकों को मारी टक्कर, एक युवक की हुई मौत एक गंभीर घायल
अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवकों को मारी टक्कर, एक युवक की हुई मौत एक गंभीर घायल
बैतूल l बीती रात बैतूल बाजार से बैतूल मार्ग पर बाइक सवार युवकों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मर दी जिसमे एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई वंही दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे अस्पताल मे भर्ती कराया गया l
घटना सोमवार रात साढ़े नौ बजे की बताई जा रही है बैतूल बाजार निवासी मोंटी उम्र 22 पिता मुन्ना पवार हलवाई एवं नितिन गायक वाड दोनों अपनी बाइक से बैतूल बाजार आ रहे थे इसी दौरान हनुमान मंदिर के सामने किसी अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को टक्कर मर दी जिसमे मोंटी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई बताया जा रहा है मोंटी के सिर के ऊपर से वाहन का टायर निकल गया था वंही दूसरा युवक नितिन गंभीर रूप से घायल हो गया था जिसे लोगों ने गुरुकृपा अस्पताल मे भर्ती कराया गया था घटना की सुचना लगने पर बैतूल बाजार पुलिस मौके पर पंहुंची थी और मृतक के शव को जिला अस्पताल पंहुंचाया था और अज्ञात वाहन चालक पर मामला दर्ज कर जाँच मे लिया है l


म्यांमार में 4.2 तीव्रता का भूकंप दर्ज हुआ
राशिफल 27 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
कूनो नेशनल पार्क-चीतों का नया घर ही नहीं, अब सफल ग्लोबल ब्रीडिंग सेंटर