जनजातीय समाज का इतिहास गौरवशाली,प्रभारी मंत्री ने किया 350 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का किया लोकार्पण, भूमिपुजन
जनजातीय समाज का इतिहास गौरवशाली और समृद्ध : प्रभारी मंत्री श्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल
---
305 करोड़ से अधिक के विभिन्न विकास कार्यों का हुआ लोकार्पण और भूमिपूजन
---
जनजातीय गौरव दिवस पर महानायकों पर आधारित प्रदर्शनी का अतिथियों ने किया अवलोकन
---
स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, जनजातीय कलाकारों, मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित कर किया हितलाभ वितरण
---
जनजातीय समाज ने ली दहेज, डीजे, नशा और धर्मांतरण से दूर रहने का प्रतिज्ञा
---
भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में पुलिस ग्राउंड में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस पर उमड़ा जनजातीय समाज
---
बैतूल 15 नवंबर 2025
धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में 15 नवंबर को पुलिस ग्राउंड में जनजातीय गौरव दिवस का मुख्य जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने शिरकत की, वहीं विशेष अतिथि के रूप में खरगोन सांसद श्री गजेंद्र सिंह पटेल, आमला विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे, भैंसदेही विधायक महेंद्र सिंह चौहान, मुलताई विधायक चंद्रशेखर देशमुख, जिला पंचायत अध्यक्ष राजा पवार, जिला पंचायत उपाध्यक्ष हंसराज धुर्वे, जिला पंचायत सदस्य मंगल सिंह धुर्वे, नगर पालिका अध्यक्ष पार्वती बाई बारस्कर, पूर्व सांसद ज्योति धुर्वे, जनपद अध्यक्ष आठनेर श्रीमती रोशनी इवने, पूर्व विधायक गीता धुर्वे, रामजीलाल उईके, सुधाकर पवार उपस्थित थे। इस अवसर पर प्रभारी कलेक्टर अक्षत जैन, अपर कलेक्टर श्रीमती वंदना जाट, एसडीएम अभिजीत सिंह, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य सहित अन्य विभागीय अधिकारी तथा बड़ी संख्या में जनजातीय समाज उपस्थित रहा। कार्यक्रम के दौरान जनजातीय गीतों पर मुख्य अतिथियों ने नृत्य भी किया।
सर्वप्रथम मुख्य अतिथियों ने जनजातीय महापुरुषों के छायाचित्र समक्ष दीप प्रज्वलित और माल्यार्पण कर जिला स्तरीय कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके पूर्व जनजातीय गौरव दिवस पर महानायकों पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन कर मुख्य अतिथियों ने जिले में 80 करोड़ से अधिक की राशि से विकास कार्यों का भूमिपूजन तथा 225 करोड़ से अधिक की लागत के कार्यों का लोकार्पण किया गया। तत्पश्चात कार्यक्रम स्थल पर राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम' का सामूहिक गायन किया गया। इस दौरान जनजातीय महानायकों के संघर्ष और जनजातीय लोगों के उत्थान पर आधारित लघु फिल्म का अवलोकन भी किया गया। इस अवसर पर जनजातीय संस्कृतिक कार्यक्रमों के तहत कन्या क्रीड़ा परिसर सहित अन्य स्कूली विधार्थियों और जनजातीय कलाकारों ने नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी। तत्पश्चात राज्य स्तरीय कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी कार्यक्रम स्थल पर किया गया। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथियों ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, जनजातीय कलाकारों, मेधावी विद्यार्थियों, विभिन्न क्षेत्र में हित लाभ वितरण कर सम्मानित किया।
जनजातीय गौरव दिवस के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री श्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने कहा कि जनजातीय समाज की नृत्य संस्कृति अद्भुत हैं। भगवान बिरसा मुंडा ने जल, जंगल, जमीन की रक्षा के चलाए गए महा अभियान का गुणगान राष्ट्रगीत वंदे मातरम में सुजलाम, सुफलाम और मलयज शीतलाम के गायन में याद करते हैं। जनजातीय समाज के नागरिक हर क्षेत्र में अपनी सक्रिय भूमिका निभा रहे और देश के विकास में अपना योगदान दे रहे है। आज भारत की सर्वोच्च पद पर आसीन तीनों सेनाओं के प्रमुख महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जनजातीय समाज से हैं।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने जनजातीय नायकों और समाज का गौरव बढ़ाने का काम किया है। वीर जनजातीय नायकों के इतिहास को संजोने और उनके प्रेरक कार्यों को जनता के सामने लाने का काम भारत सरकार कर रही हैं। भारिया, सहारिया, बैगा जैसी पिछड़ी जनजातीय को भी प्रधानमंत्री जन मन योजना के माध्यम से लाभान्वित किया जा रहा हैं। धरती आबा जनजातीय उत्कर्ष अभियान के माध्यम से जनजातीय क्षेत्रों में सड़क, बिजली, स्वास्थ्य की अधोसंरचना निर्माण के लिए 80 हजार करोड़ की स्वीकृति की गई। उन्होंने बताया कि बैतूल जिले में सरदार गंजन सिंह कोरकू के नाम पर भैंसदेही और सरदार विष्णु सिंह गोंड ने नाम पर सारणी महाविद्यालय का नामकरण किया गया है। इसी प्रकार सरदार राम जी कोरकू के नाम मेंढा जलाशय का नाम किया गया है। उन्होंने वीर भगवान बिरसा मुंडा सहित जनजातीय नायकों के जयकारों के साथ अपने उद्बोधन का समापन किया।
---प्रधानमंत्री जी ने बढ़ाया जनजातीय नायकों का गौरव: सांसद श्री पटेल ---
सांसद खरगोन श्री गजेन्द्र सिंह पटेल ने वीर जनजातीय नायक सरदार विष्णु सिंह गोंड, सरदार गंजन सिंह कोरकू, भगवान बिरसा मुंडा, भीमा नायक इत्यादि नायकों के जयकारों के साथ अपने उद्बोधन की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा की जन्मजयंती को पूरे देश में जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाया जा रहा हैं। उन्होंने कहा कि मां ताप्ती के उद्धम स्थल, सरदार गंजन सिंह कोरकू, सरदार विष्णु सिंग गोंड की जन्म स्थली पर आकर स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने जनजातीय नायकों का गौरव को बढ़ाया है। राजा महाराणा प्रताप सिंह के समय भील समुदाय उनकी सेना में थे। जिन्होंने मुगलों के विरुद्ध संघर्ष और उनकी जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। लड़ाई में जनजाति वीर पूंजा भील ने भी अहम योगदान दिया। महाराणा प्रताप के काल प्रचलित सिक्कों में एक तरफ पूंजा भील की तस्वीर होती थीं, इस प्रकार का हमारा समृद्ध जनजातीय गौरव रहा हैं।
इसी प्रकार भगवान बिरसा मुंडा जी ही थे जिन्होंने अंग्रेजों के अत्याचार और धर्मांतरण के खिलाफ सबसे पहले लड़ाई शुरू की। वहीं हमारे टंट्या मामा, सिद्धू कान्हु, फूलो झानो, रानी दुर्गावती उन्होंने क्रांतिवीर इतिहास पर प्रकाश डाला। सांसद खरगोन श्री गजेन्द्र सिंह पटेल ने जनजातीय गौरव दिवस मनाने के साथ 4डी जिसमें दहेज के लोभ से बचना, दारू न पीने का, डीजे के बजाय परम्परागत नृत्य गान को प्रोत्साहन और धर्मांतरण न हो इसका संकल्प उपस्थित जनजातीय समाज को दिलाया। उन्होंने जनजातीय वर्ग के कल्याण के विकास के लिए चलाई जा रही योजनाओं और उनके गौरव को बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया।
---जनजातीय वीरों और उनके गौरवशाली इतिहास और संस्कृति को किया याद---
विधायक श्री महेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि जनजातीय वीरों और उनके गौरवशाली इतिहास और संस्कृति को याद कर गौरवान्वित हो रहे हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने जनजातीय गौरव दिवस मनाकर वीर सपूतों को सम्मान दिलाया हैं। उन्होंने प्रत्येक जनजातीय नायकों की जन्म जयंती के अवसरों पर स्कूलों में प्रभात फेरियों के आयोजन का सुझाव दिया। विधायक श्री चंद्रशेखर देशमुख ने कहा कि जनजातीय कल्याण के उद्देश्य से अनेक योजनाएं संचालित की जा रही है। जिससे पूरे देश के जनजातीय वर्ग के साथ बैतूल जिले का जनजातीय समाज भी लाभान्वित हो रहा हैं।
विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे ने कहा कि हर्ष और गौरव की बात है कि आज हम भगवान बिरसा मुंडा की 150 वीं जन्म जयंती मना रहे है। जिन्होंने अंग्रजों के खिलाफ स्वतंत्रता संग्राम में संघर्ष कर अपने प्राणों की आहुति दी। उनकी वीर गाथा से आने वाली पीढ़ी भी प्रेरित हो रही है। उन्होंने कहा कि जनजातीय समाज को सकारात्मक दिशा दिखाने का काम जनजातीय महापुरुषों ने किया है। हमें जनजातीय नायकों से प्रेरित होने की आवश्यकता है। उन्होंने भावी पीढ़ी से आग्रह किया कि हमारे वीर जनजातीय सपूतों से प्रेरित होकर हमारी संस्कृति की रक्षा और उत्थान के लिए तत्पर रहे। विधायक श्रीमती गंगाबाई उईके ने गोंडी भाषा में सभी को जनजातीय गौरव दिवस की शुभकामनाएं दी और अतिथियों का स्वागत किया।
---554 जनजातीय बाहुल्य ग्रामों में ग्रामीणों को किया जा रहा लाभान्वित---
प्रभारी कलेक्टर श्री अक्षत जैन ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा की जन्म जयंती के अवसर पर प्रतिवर्ष 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस मनाया जाता है। केंद्र और राज्य सरकार द्वारा जनजातीय समाज के उत्थान के लिए अनेकों योजनाएं शुरू की गई है। बैतूल जिले के 554 जनजातीय बाहुल्य ग्रामों में धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान और आदि कर्मयोगी अभियान का क्रियान्वयन किया जा रहा है। उन्होंने कहां की धरती आबा जनजाति ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत 554 जनजाति बाहुल्य ग्रामों में 17 विभागों की 25 हितग्राही मूलक योजनाओ में शत प्रतिशत हितग्राहियों को लाभान्वित किए जाने का प्रयास किया जा रहा है। इन सभी ग्रामों में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण में अब तक प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना में 12 हजार से अधिक आवास स्वीकृत किए गए हैं। 3 लाख 90 हजार से अधिक आयुष्मान कार्ड बनाए गए हैं। लगभग 400 लाख के 670 से भी अधिक विद्युतीकरण संबंधित कार्य स्वीकृत किए गए हैं। जिसमें 158 पूर्ण हो चुके हैं। 10 सांदीपनि विद्यालयों में बालक, बालिका छात्रावास निर्माण के लिए 40 करोड़, लगभग 40 छात्रावास आश्रम के लिए 8.30 करोड़, 13 संस्थानों में 30 अतिरिक्त कक्ष निर्माण के लिए 5 करोड़, एक छात्रावास एवं दो आश्रम नवीन भवन निर्माण के लिए 9.30 करोड़ स्वीकृत किए गए हैं। इसी प्रकार आदि कर्मयोगी अभियान के उत्कृष्ट क्रियान्वयन से राष्ट्रपति सम्मान भी प्राप्त हुआ, वहीं सिकलसेल एनीमिया के उत्कृष्ट क्रियान्वयन पर मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव द्वारा राष्ट्रीय कार्यक्रम में जिले को सम्मानित किया गया। इस दौरान उन्होंने आदि कर्मी योगी अभियान की संपूर्ण जानकारी दी।




DGP सिद्ध नाथ को मिला एक्सटेंशन, चुनाव बाद 7 दिन और रुकेंगे केंद्रीय बल
गुजरात में AAP संकट में, प्रदेश महामंत्री सागर रबारी ने छोड़ा पद
अभिभावकों में नाराजगी, जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग
कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं से कराया अवगत
FTA पर मुहर: भारत से न्यूज़ीलैंड जाने वाला सामान पूरी तरह टैक्स-फ्री
स्वास्थ्य मंत्रालय की चेतावनी—लाइफस्टाइल बीमारियां सबसे बड़ा खतरा
अब तक 1500 से ज्यादा पेड़ लगाकर पेश की मिसाल
पूरी रात जागकर जश्न मनाते रहे गांव वाले