सडक पर सामान रखने को लेकर हुआ विवाद, कामरान ने पिंटू साहू के साथ की मारपीट, पुलिस ने लिया एक्शन
सडक पर सामान रखने को लेकर हुआ विवाद, कामरान ने पिंटू साहू के साथ की मारपीट, पुलिस ने लिया एक्शन
बैतूल l बैतूल जिले के आठनेर थानाक्षेत्र में सड़क पर सामान रखने से हो रहे जाम को लेकर दो व्यापारियों के बीच विवाद शुरू हुआ और कामरान नाम के शख्स ने जाम का विरोध कर रहे व्यापारी पिंटू साहू के साथ बुरी तरह से मारपीट की । मारपीट के विडियो भी सामने आए हैं जिनमे साफ दिखाई दे रहा है कि पिंटू साहू नाम के व्यापारी को किस बुरी तरह से पीटा गया और उसके कपड़े तक फाड़ दिए गए । दरअसल साप्ताहिक बाजार ने कामरान कपड़े बेचता है और उसने कपड़ो के गट्ठे सड़क पर जमा रखे थे इसी दौरान जीप से गुजर रहे पिंटू साहू ने सड़क से सामान हटाने कहा और जब कामरान ने उसकी बात नहीं सुनी तो पिंटू ने गाड़ी से उतरकर कपड़ो के गट्ठे हटाने का प्रयास किया । बस इसी बात को लेकर कामरान और उसके साथियों ने पिंटू को बुरी तरह से पीटना शुरू कर दिया । आरोपी कामरान ने पिंटू के अलावा उसके परिजनों को भी पीटा जिससे आठनेर में माहौल तनावपूर्ण हो गए । नाराज़ व्यापारियों ने बाजार बंद कर दिए और सड़क पर धरना देकर बैठ गए । मामले को सांप्रदायिक रंग ना में इसलिए पुलिस ने तत्काल तीन थानाक्षेत्रों से फोर्स बुलाकर आठनेर में तैनात की । पीड़ित पिंटू साहू को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया । मामला गरमाते देख पुलिस ने तत्काल मुख्य आरोपी कामरान सहित छह लोगों पर आपराधिक मामला दर्ज किया और तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया । मुख्य आरोपी कामरान ने आठनेर में जहां जहां अतिक्रमण कर रखा था प्रशासन ने वहां बुलडोजर एक्शन लिया है और सभी स्थानों से अतिक्रमण हटाया जा चुका है । फिलहाल आठनेर में हालात सामान्य हो रहे हैं लेकिन एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात रहेगा ।
इस मामले मे एसपी वीरेंद्र जैन ने बताया की आठनेर बाजार मे दिव्यांशु और कामरान के बीच विवाद हो गया था मारपीट हुई इस दौरान कामरान के और साथी भी आ गए थे जिन्होंने भी दिव्यांशु के साथ मारपीट की थी दोनों पक्ष को समझाइस दी गई है और दिव्यांशु की शिकायत पर 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर तीन लोगो को गिरफ्तार भी किया गया है बाजार बंद जैसी स्थिति नहीं है पुलिस द्वारा अतिक्रमण भी हटाया गया है l
बैतूल पुलिस ने लोगों से अपील करते हुए कहा है कि इस घटना को यदि कोई साम्प्रदायिक रूप देने का प्रयास करे तो तत्काल पुलिस को सूचित करें और अफवाहों से सावधान रहें ।




म्यांमार में 4.2 तीव्रता का भूकंप दर्ज हुआ
राशिफल 27 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
कूनो नेशनल पार्क-चीतों का नया घर ही नहीं, अब सफल ग्लोबल ब्रीडिंग सेंटर