गुजरात से होकर पूरे देश मे भ्रमण करेगी सरदार पटेल की रथ यात्रा, बैतूल मे होगा भव्य स्वागत
गुजरात से होकर पूरे देश मे भ्रमण करेगी सरदार पटेल की रथ यात्रा, बैतूल मे होगा भव्य स्वागत
बैतूल l पुरे देश को एकता के सूत्र मे बाँधने वाले सरदार वल्लभ भाई पटेल की रथ यात्रा पुरे देश मे निकलेगी यह यात्रा पहली बार निकाली जा रही है यात्रा को रूप रेखा देने हुए लोगों को जोड़ने की अपील के साथ गुजरात से आये सामाजिक पदाधिकारीयों ने बैतूल बाजार मे बैठक ली l रविवार को गुजरात से आये मनु भाई पटेल राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा, जीबी पटेल महामंत्री अखिल भारतीय कुर्मी पाटीदार महा सभा गुजरात एवं उनके अन्य सहयोगी बैतूल बाजार पंहुचे जहां कुर्मी क्षत्रिय समाज जिलाध्यक्ष संजय वर्मा के घर पर एक बैठक ली जिसमे सामाजिक लोग मौजूद रहे l
बैठक मे मौजूद गुजरात की टीम का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया गया l मनु भाई पटेल ने कहा की सरदार पटेल की रथ यात्रा देश मे पहली बार निकाली जा रही जोकि गुजरात से होते हुए मप्र के झाबुआ मे आएगी और हरदा से बैतूल, नर्मदा पुरम पंहुंचेगी इसी तरह यह यात्रा बिना रुके पुरे देश मे भ्रमण करेगी l श्री पटेल ने कहा की इस यात्रा के लिए सर्वे कर रहे है उसके बाद फरवरी माह के पहले सप्ताह मे यात्रा की शुरुआत होगी l सरदार पटेल की सर्व के नेता थे उनकी 150 वीं जयंती है एकता का संदेश देने के लिए यात्रा निकलेगी सरदार पटेल ने देश के 562 रियासतों को एक कर अखंड भारत बनाया था उसी एकता के संदेश को फैलाना है जिससे समाज मे संगठन बना रहे भाई चारे के साथ समाज की कुरीतिओं को खत्म करना है l
इस रथ यात्रा मे कुर्मी क्षत्रिय समाज के साथ अन्य समाज भी शामिल हो सकते है सरदार सबके थे यात्रा जिले मे आएगी इस दौरान यात्रा का भव्य स्वागत किया जाएगा साथ ही भव्य कार्यक्रम आयोजित होगा जिसमे स्वतंत्रता संग्राम सेनानीयों के परिवारों और जिन रियासतों ने अपनी जमीन दान दी है उनके परिवारों को सम्मान किया जाएगा l
इस बैठक मे कुर्मी क्षत्रिय समाज के जिला अध्यक्ष संजय वर्मा, जितेंद्र वर्मा, गजानन वर्मा, उमेश वर्मा, राकेश वर्मा,जय वर्मा,जितेंद्र चौधरी,शम्भू प्रसाद वर्मा,रवि कुमार वर्मा,दीपक वर्मा, प्रेमकांत वर्मा, अमन वर्मा, अतुल वर्मा सहित सामाजिक बंधु मौजूद रहे l




बंगाल चुनाव के बीच ED का एक्शन, कई ठिकानों पर छापेमारी
AAP ने खटखटाया राज्यसभा सभापति का दरवाजा, 7 सांसदों की सदस्यता पर सवाल
एमपी में 2025 बैच के IAS अधिकारियों की पोस्टिंग, प्रशासन को मिले नए चेहरे
किसानों के लिए खुशखबरी, 9 मई तक कर सकेंगे स्लॉट बुकिंग, खरीदी जारी
हीटवेव का कहर जारी, 10 राज्यों में अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
मध्य प्रदेश में 'सूर्यदेव' के तेवर तल्ख: 44 डिग्री के पार पहुंचा पारा, 22 जिलों में 'लू' का अलर्ट