11 नवंबर के बालाजीपुरम के अवार्ड शो को सफल बनाने एकजुट हुए समाजसेवी

द जूडी अवार्ड शो होगा बालाजीपुरम में

बैतूल। शायद विश्व में इस तरह का यह पहला कार्यक्रम होगा जिसमें घरेलू महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा।    घर को बनाने और उसमें प्रेम, त्याग, समन्वय और संस्कार को स्थापित करने वाली महिलाओं के लिए एक नई सोच जो बालाजीपुरम से उठी है वह सराहनीय है। हम सभी को इस नई पहल के साथ रहना है और एक नई पहल को सफल बनाकर बैतूल के नाम विश्व पटल पर स्थापित करना है। यह सामूहिक विचार उन सभी वक्ताओं ने व्यक्त किए जो कल गुरुवार को कुनान रैस्टोरेंट में बैठक में उपस्थित थे। 
यह बैठक 11 नवंबर मंगलवार को शाम 5 बजे से भारत के पांचवेधाम श्री रूकमणि बालाजि मंदिर बालाजीपुरम बैतूल होने वाले द जूडी अवार्ड शो की तैयारियों पर चर्चा के लिए रखी गई थी।
शाम 6 बजे आयोजित बैठक में सर्वप्रथम द जूडी अवार्ड फाऊंडेशन के संयोजक सुनील व्दिवेदी ने पूरा कार्यक्रम बताया। उन्होंने बताया कि बालाजीपुरम सह संस्थापिका श्रीमती जयदेवी ( जूडी ) सेम वर्मा के नाम से इस अवार्ड को स्थापित किया  गया है। जिस तरह से श्रीमती वर्मा ने अपने सास-ससुर, देवर-ननद और परिवार को एकजुट कर उन्हें स्थापित- प्रोत्साहित किया वैसा उदाहरण मिलना कठिन है। अत: उनके " संपूर्ण नारी " के व्यक्तित्व को ध्यान रखते हुए " द जूडी अवार्ड " की स्थापना की गई है। इसमें इसकी वेबसाइट डब्ल्यू डबल्यू डबल्यु डाट सीओ डाट इन पर काफी लोगों ने कई महिलाओं को नामांकित किया। इनमें चयन समिति व्दारा तीन महिलाओं का चयन होगा और 11 नवंबर को ही मंच पर अंतिम निर्णय लेकर किसी एक महिला को एक लाख और उसको नामांकित करने वाले को 25 हजार का पुरस्कार दिया जाएगा। 
इसके साथ ही मंगलवार की शाम के रंगारंग कार्यक्रम में गणेश वंदना,  डाक्युमेंटरी फिल्म के साथ सबसे बड़ा आकर्षण सैंड आर्टिस्ट का रहेगा। जो मध्यप्रदेश में पहली बार इस तरह का लाइव शो करेंगे। इसके साथ ही मुंबई से आए म्युजिकल बैंड का लाइव सिंगिंग प्रोग्राम होगा। कार्यक्रम के बाद सभी के लिए भोजन प्रसादी की व्यवस्था भी की गई है।
बैठक में उपस्थित सभी लोगों ने अपनी बात रखी और कार्यक्रम में पूरा सहयोग करने का आश्वासन दिया।
इस बैठक में समाजसेवी बलवंत धोटे, राजन पुरी,संजय शुक्ला पप्पी, राजेश आहूजा,  सेवानिवृत्त स्टेशन मास्टर वीके पालीवाल, कुनबी समाज के अध्यक्ष मुन्ना मानकर, विवेक बंटी वर्मा, अरूण सिंह, पिंकी भाटिया, इंदी वालिया, दीपक मालवीय, नितिन अग्रवाल,राजू मालवीय, दीप मालवीय, सुदामा सूर्यवंशी, कुनाल शर्मा, शेखर हारोड़े, मुकेश गुप्ता, महेश चंदेल, आशीष पचौरी, अनिकेत मानव, श्रेयांस पाल, दिव्यांश व्दिवेदी, निमिष, जगदीश मालवीय उपस्थित थे। वहीं महिलाओं में हेमा सिंह चौहान, तूलिका पचौरी, निमिषा शुक्ला, प्रमिला धोत्रे, तरूणा व्दिवेदी, सोनू अभिलाषा धोटे, श्रध्दा योगी खंडेलवाल, कीर्ति चंदेल,पूजा अमझरे, खुशी चंदेल, मीरा मनोज  भार्गव, ज्योति यादव, सोनाली वागद्रे आदि मौजूद थीं।