*SIR को लेकर भाजपा की बैठक,मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान पर चर्चा*

*अनिलसिंह बोले- पारदर्शी वोटर लिस्ट ही लोकतंत्र की सच्ची आधारशिला*

भैंसदेही:- प्रदेश में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया शुरू होने वाली है। इसी संबंध में शुक्रवार को स्थानीय सांस्कृतिक भवन सभाकक्ष में भाजपा नगर मंडल  कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का उद्देश्य आगामी मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान की रणनीति पर चर्चा करना रहा।बैठक के मुख्य अतिथी पूर्व नपाध्यक्ष अनिलसिंह ठाकुर,नपाध्यक्ष मनीष सोलंकी,भाजपा मंडल अध्यक्ष दिलीप घोरे थे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता का यह दायित्व है कि वह घर-घर जाकर नागरिकों को इस अभियान की जानकारी दे।ठाकुर ने मतदाताओं को सूची में अपना नाम सही रखने के लिए प्रेरित करने पर जोर दिया।पारदर्शी मतदाता सूची ही लोकतंत्र की सच्ची आधारशिला अनिलसिंह ने अपने संबोधन में कहा, "शुद्ध और पारदर्शी मतदाता सूची ही लोकतंत्र की सच्ची आधारशिला है।" उन्होंने कार्यकर्ताओं से इस महत्वपूर्ण कार्य में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि मंडल स्तर पर एक जनजागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान का लक्ष्य मतदाता सूची को शुद्ध, स्वच्छ और पारदर्शी बनाने में सक्रिय सहयोग सुनिश्चित करना है।इस बैठक में भाजपा नेता सुरेश पाल,अधिवक्ता संजय तिवारी,सुनील गुरव,विनोद सोनी,मंडल महामंत्री दिनेश पटेल, डॉ अभिषेक मिसर,बबलू पंडाग्रे,ददन ठाकुर,युवा मोर्चा अध्यक्ष संतोष पाल,सचिन गवांडे,महामंत्री दिनेश कोसे,दिनेश नरवरे,सतीश मालवीय,सुनील सोनारे,योगेश डागोर,पार्षद केरू पिपरदे,जयसिंग कापसे,पवन लोखंडे,संतोष भावरे,छोटू मालवीय,शंकर मुंडे सहित आधा सैकड़ा से अधिक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।