9वीं की छात्रा से गैंग रेप, दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, एक आरोपी फरार एसपी ने किया घटना का खुलासा
9वीं की छात्रा से गैंग रेप, दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, एक आरोपी फरार
बैतूल l जिले क़े आमला थाना क्षेत्र मे कक्षा 9 वीं की छात्रा क़े साथ गैंग रेप की घटना को अंजाम देकर भागे दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है वंही एक आरोपी फरार बताया जा रहा हा l
घटना क़े बाद पुलिस अधीक्षक बैतूल वीरेन्द्र जैन के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी एवं एसडीओपी आमला के मार्गदर्शन में थाना आमला पुलिस ने नाबालिक बालिका से सामूहिक दुष्कर्म के गंभीर प्रकरण का खुलासा करते हुए दो मुख्य आरोपियों को अभिरक्षा में लिया है, जबकि घटना में प्रयुक्त स्कॉर्पियो वाहन जप्त कर वाहन चालक की तलाश जारी है।
एसपी ने घटना का खुलासा करते हुए बताया की घ टना 31 अक्टूबर की शाम लगभग 5:00 बजे क़े करीब की हा 14 वर्षीय बालिका जोकि कक्षा 9 वीं की छात्रा जोकि स्कूल से छुट्टी होने क़े बाद अपनी सहेलियों के साथ नेहरू पार्क घूमने गई थी और सहेली क़े मोबइल से किसी दोस्त से बात कर रही थी थोड़ी देर बाद पीड़िता की सहेलियां मोबइल लेकर चली गई उसी समय तीनो आरपी युवक भी वहां पंहुचे और अपना मोबइल देते हुए कहा की इस मोबइल से अपने दोस्त से बात कर लो तब लड़की ने और बात की जिसके बाद तीन आरोपियों ने उसे बहलाकर यह कहकर कि वे उसे घर छोड़ देंगे, अपनी स्कॉर्पियो वाहन में बैठा लिया। इसके बाद वाहन को सुनसान इलाके मे कमानी पुलिया के पास ले जाकर दो आरोपियों द्वारा बारी-बारी से दुष्कर्म किया, जबकि वाहन चालक ने नाबालिक बालिका के साथ छेड़छाड़ की और पीड़िता को जान से मारने की धमकी देकर आरोपीगण द्वारा बालिका को रात लगभग 8:30 बजे आमला रेलवे स्टेशन के पास छोड़ दिया गया था l
घटना क़े बाद 1 नवम्बर को जीआरपी आमला द्वारा घटना की सूचना थाना आमला को दी गई। पुलिस ने पीड़िता से पूछताछ के बाद प्रकरण पंजीबद्ध किया था l
पुलिस टीम ने घटना को अंजाम देकर भागे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर सकर्पियों वाहन भी जप्त किया है वंही वाहन चालक आरोपी फरार है


मुख्यमंत्री आज निवाड़ी में देंगे 193 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात
ई-मोबिलिटी की ओर भोपाल का बड़ा कदम, 10 नई ई-बसें सोमवार से शुरू
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देना चाहते थे! छात्र आंदोलन पर बीजेपी नेता का बड़ा खुलासा
टैंक में जहरीली गैस से मची त्रासदी, ग्रेटर नोएडा में दो लोगों की मौत