कुर्मी क्षत्रिय समाज ने नगर विशाल रैली निकालकर लौहपुरुष सरदार पटेल को किया याद 


कुर्मी क्षत्रिय समाज क़े मेधावी छात्र छात्राओं को किया सम्मानित 


विशाल रैली मे बड़ी संख्या मे शामिल हुई महिलाशक्ति 


बैतूल l लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती पर  बैतूल बाजार नगर मे कुर्मी क्षत्रिय समाज ने  जिला स्तरीय विशाल रैली निकालकर एकता का परिचय दिया l सरदार पटेल की जयंती मनाने क़े लिए नगर परिषद क़े सरदार वल्ल्भ भाई पटेल सामुदायिक भवन मे कुर्मी क्षत्रिय समाज की जिला इकाई सहित नगर क़े गणमान्य नागरिकों सहित स्कूल क़े बच्चे भी मौजूद रहे l


विशाल रैली मे महिलाओं सहित सैकड़ों लोग हुए शामिल 


सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर कुर्मी क्षत्रिय समाज द्वारा महा रैली का आयोजन किया गया था नगर परिषद क़े सरदार वल्लभ भाई पटेल सामुदायिक भवन से रैली का शुभारंभ हुआ जिसमे सरदार पटेल क़े  छायाचित्र क़े साथ  भारत माता की झांकी लेकर गाजे बाजे क़े साथ निकले रैली लोहार चौक से होते हुए सलाई पूरा, सायरे चौक होकर बाजार चौक पंहुंची इस रैली मे कुर्मी क्षत्रिय समाज की बड़ी संख्या मे पहली बार महिलाओं ने हिस्सा लिया ये महिलाएं पगड़ी लगाकर स्कूटर पर सवार होकर वाहन रैली लेकर चल रहीं थी l इतना ही नहीं रैली मे बड़ी तादाद मे सामाजिक बंधुओं सहित स्कूल क़े छात्र छात्राएं भी हाथों स्लोगन लेकर शामिल हुए l रैली बाजार चौक से होकर प्रमुख मार्गोँ से होकर वापिस समुदाईक भवन पंहुंची थी रैली का नगर मे जगह जगह भव्य स्वागत भी किया गया l


सरदार पटेल की जयंती पर समाज क़े मेधावी छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया

 

सरदार पटेल की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम मे सर्व प्रथम सरदार पटेल क़े छायाचित्र क़े समक्ष कुर्मी क्षत्रिय समाज क़े जिलाध्यक्ष सहित समस्त इकाई अध्यक्षो ने दीप प्रज्जवलित कर पुष्प माला पहनाकर एकता क़े  प्रतीक सरदार पटेल को याद किया l कार्यक्रम मे मौजूद सामाजिक बंधुओं एवं महिलाओं ने भी सारदार पटेल क़े छाया चित्र पर पुष्प चढ़ाए l कार्यक्रम क़े दौरान कुर्मी क्षत्रिय समाज क़े मेधावी छात्र छात्राओं को जिसमे एम. पी. बोर्ड तथा सी. बी. एस. ई. से उत्तीर्ण 10वी एवं 12वी के वे छात्र/ छात्राएँ जिन्हें 80 प्रतिशत या उससे अधिक अंक मिले हैं उन्हें स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया l

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कुर्मी क्षत्रिय समाज क़े जिलाध्यक्ष संजय वर्मा ने सरदार पटेल क़े जीवन पर प्रकाश  डालते कहा की सरदार पटेल ने समाज का ही नहीं बल्कि पुरे देश को एकता क़े सूत्र मे बाँधने का काम किया था इसी एकता को बनाए रखकर उनके बताए रास्ते पर चलकर हमें  समाज को  आगे बढ़ाना है l


इन मेधावी छात्र छात्राओं का हुआ सम्मान 


अक्षरा पिता  हरीश वर्मा कक्षा दसवीं मे 97प्रतिशत ,मौलिक पिता ऋषि वर्मा टिकारी  कक्षा दसवीं मे 86.6प्रतिशत,निहाल पिता संदीप चौधरी कक्षा 12वीं मे 95.4 प्रतिशत बैतूल बाजार,प्रियांशी पिता राघवेंद्र वर्मा बैतूल बाजार कक्षा 12 वीं मे 89 प्रतिशत,स्पर्षिका पिता नवनीत वर्मा बैतूल बाजार कक्षा 12 वीं 83 प्रतिशत,अदिति पिता विवेक वर्मा सांपना कक्षा 10 वीं मे 98 प्रतिशत,

 

महिला सशक्तिकरण क़े लिए नवाचार  नवरात्रि मे गरबा कार्यक्रम आयोजित करने वाली झंकार ग्रुप को भी सम्मानित किया गया l

 


सरदार पटेल की जयंती कार्यक्रम मे कुर्मी क्षत्रिय समाज की महिला इकाई जिला अध्यक्ष लता अजय वर्मा बैतूल,दुर्गावती संजय वर्मा नगर परिषद अध्यक्ष बैतूल बाजार,पूनम वर्मा अध्यक्ष महिला नगर इकाई बैतूल बाजार,सपना मेहतों अध्यक्ष महिला  नगर इकाई मलकापुर,कंचन वर्मा महिला नगर इकाई अध्यक्ष टिकारी, गौरी वर्मा अध्यक्ष एन आर आई अमेरिका इकाई, 

कुर्मी क्षत्रिय समाज जिलाध्यक्ष संजय वर्मा,राकेश वर्मा अध्यक्ष टिकारी इकाई,

जितेंद्र वर्मा अध्यक्ष मलकापुर इकाई,सनद वर्मा बैतूल बाजार इकाई,

दिनेश वर्मा, रमेश वर्मा मालकापुर, सुनील वर्मा,अर्जुन वर्मा, दीपक वर्मा, अमन वर्मा, अतुल वर्मा, नयन वर्मा, नमन वर्मा, सौम्य वर्मा, यश वर्मा, मन्नू चौधरी, अक्कू वर्मा, अमन पटेल, बब्बी वर्मा, नितेश वर्मा, मयंक वर्मा ,रमेश वर्मा,धीरू वर्मा, नीतू वर्मा पार्षद,बिजेश वर्मा पार्षद,पूजा पवार, सुनीता पंडिया, वंदना धुर्वे पार्षद,नीतू राठौर पार्षद,सहित गणमान्य नागरिक मौजूद रहे l