युवक की हत्या के आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के आश्वासन पर समाप्त किया चक्काजाम
*युवक की हत्या के आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के आश्वासन पर समाप्त किया चक्काजाम*
*मुलताई✍️ विजय खन्ना
नगर में मंगलवार की रात में युवक की हत्या के प्रकरण में बुधवार को मृतक के परिजनों ने ग्रामीणों के साथ मासोद रोड तिराहे पर शव रखकर प्रदर्शन किया ओर आरोपीयों के गिरफ्तारी की मांग की। लगभग सवा घंटा चक्का जाम करने के बाद जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और परिजनों को सहायता राशि दिलाने के आश्वासन के बाद चक्का जाम समाप्त किया।गौरतलब है मंगलवार रात 8.30 बजे के दरमियान बस स्टैंड के सामने स्थित किसान स्तंभ के पीछे से पारेगांव जाने वाले मार्ग पर आपसी विवाद में आरोपियों ने आदित्य टेकाम निवासी ग्राम खरसाली को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। घायल आदित्य को तत्काल उपचार के लिए सरकारी अस्पताल ले गया था जहां प्राथमिक उपचार करने के बाद हालत
गंभीर होने से परिजन उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर गए थे। जहां आदित्य की उपचार के दौरान मौत हो गई थी । बुधवार को आदित्य का जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम हुआ। पोस्टमार्टम के बाद परिजन आदित्य का शव एंबुलेंस से लेकर मुलताई पहुंचे ।बुधवार दोपहर 12: 15 बजे के दरमियान परिजनों ने मासोद रोड तिराहे पर मार्ग पर शव रखकर चक्का जाम कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर पहुंचे एसडीएम राजीव कहार,एसडीओपी एसके सिंह ने मृतक के परिजनों से चर्चा की। एसडीएम ने बताया मृतक के परिजनों को सहायता राशि दिलाई जाएगी और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। इसके बाद दोपहर 1:40 बजे मृतक के परिजन और ग्रामीण शव लेकर चक्का जाम समाप्त कर गांव चले गए।


बंगाल में सियासी हिंसा: मिताली बाग की कार पर हमला, सांसद और ड्राइवर घायल
विधानसभा के बाहर हाई-वोल्टेज ड्रामा: MLA ट्रैक्टर लेकर पहुंचे, पुलिस संग झूमाझटकी
राजनीति में बड़ा उलटफेर: राघव सहित 7 AAP सांसद BJP में, संजय सिंह की प्रतिक्रिया
गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मिलेगा पक्का घर
अंपायर के फैसले पर बहस करना माना जाता है अनुशासनहीनता