सतीश शाह के निधन पर भावुक हुए नए कलाकार, बोले– उन्होंने हर किरदार में जान डाल दी थी
मुंबई: लखनऊ के कुछ युवा कलाकारों के एक समूह ने दिग्गज अभिनेता सतीश शाह को श्रद्धांजलि दी। कलाकारों ने हाथ से बनाए गए चित्रों और पोस्टर के माध्यम से दिवंग अभिनेता को सम्मानित किया तथा भारतीय सिनेमा और टेलीविजन में उनके योगदान को भी याद किया।
सतीश शाह के काम को प्रेरणादायक बताया
एएनआई से बात करते हुए एक कलाकार ने बताया कि यह लाखों लोगों को हंसाने वाले एक कलाकार को याद करने का उनका तरीका है। सतीश शाह के काम को उन्होंने प्रेरणादायक बताया। साथ ही उसने कहा, ‘कलाकार होने के नाते, हम पेंटिंग के जरिए एक महान कलाकार को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। मैं उनकी हास्य भूमिकाओं से प्रेरित था।’
हम साथ साथ हैं में दिवंगत एक्टर की भूमिका को किया याद
एक अन्य कलाकार, ने सतीश शाहर के अभिनय की प्रशंसा की। उन्होंने कहा, "कला के माध्यम से उन्हें श्रद्धांजलि देने का यह हमारा एक छोटा सा प्रयास है। मुझे "हम साथ साथ हैं" में प्रीति के पिता की उनकी भूमिका बहुत ही मार्मिक लगी। मुझे उनकी सादगी और उनके द्वारा निभाए गए किरदार बहुत पसंद आए, जिन्हें हम अपने परिवार के साथ देखने का आनंद ले सकते हैं।"


उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा की बेटी रिया केशरवानी को दी बधाई, दसवीं बोर्ड में प्रदेश में द्वितीय स्थान हासिल किया
खंडवा के डायल-112 हीरोज
सामाजिक सुरक्षा पेंशन इस विश्वास का अंतरण है कि सरकार हर घड़ी जरूरतमंदों के साथ है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सशक्त नारी, समृद्ध परिवार : महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिल रहा आत्मनिर्भरता का संबल
पशु सखियों के प्रशिक्षण से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई दिशा
दतिया पुलिस की बड़ी सफलता
मसाला फसलों के उत्पादन में हम अव्वल, उद्यानिकी फसलों के रकबे का करें विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बद्रीनाथ धाम में चमत्कार! माता-पिता को 5 साल बाद मिला बेटा