रोड टेक्स देने वाले वाहनों क़े लिए खराब सड़क लेकिन सड़क मंत्री नितिन गडकरी क़े लिए गिरते पानी मे बनी सड़क 

 

बैतूल l वो कहते है ना की माननीयों क़े लिए सब जायज होता उसका नजारा शनिवार को बैतूल मे देखने को मिला जबकि केंद्रीय  सड़क एवं परिवहन  मंत्री नितिन गडकरी बैतूल से होकर चूरना गए थे और उनके आने पर बैतूल इटारसी फोरलेन मार्ग पर बरेठा मे खराब सड़क पर डामरीकारण किया गया ताकि माननीयों और उनकी लकजरी गाड़ी को खराब सड़क पर हिचकोले ना खाना पड़े l बता दें की इस हाइवे पर बड़े बड़े गड्ढे हो गए है जिन पर गाड़ियों का  चलना मुश्किल है लेकिन माननीयों को कोई चिंता नहीं है लेकिन खुद सड़क मंत्री इस मार्ग से गुजरने वाले थे तो उनके स्वागत मे गिरते पानी मे पुरे बरेठा घाट मे नई डामरीकृत सड़क बना दि गई इस सड़क क़े बनते नज़ारे को देख यंहा से गुजरने वाले वाहन चालक अब कह रहे है की गडकरी जी काश बहुत पहले यंहा आ गए होते तो यह सड़क जल्दी सुधार जाती इतना ही नहीं लोग कह रहे है की यही है भाजपा का विकास की गिरते पानी क़े बीच माननीय मंत्री जी क़े लिए सड़क बनाई गई है जिससे लगता है की आम लोगों की कोई चिंता नहीं लेकिन माननीयों क़े लिए तुरंत नई व्यवस्था बनाई जा सकती है l

 

नितिन गडकरी क़े आगमन पर भाजपा क़े बड़े नेता से लेकर कई कार्यकर्ता भी चूरना पंहुचे जिसमे भाजपा  प्रदेशध्यक्ष, भाजपा जिला अध्यक्ष सुधाकर पवार, घोड़ोडोंगरी विधायक गंगा सज्जन उइके, केंद्रीय मंत्री डीडी उइके भी नजर आए l