बैतूल बाजार में 23 अक्टूबर से शुरू हुई  श्रीमद् भागवत कथा, नगर मे निकली विशाल कलश यात्रा 

 

बैतूल मप्र l  धार्मिक नगरी बैतूल बाजार के कैलाश वार्ड निवासी  कृष्ण कुमार वर्मा,  मालती मधुसूदन वर्मा, शिवनारायण वर्मा, पुरुषोत्तम वर्मा, राजीव वर्मा और स्वप्निल वर्मा क़े निज निवास पर 23 अक्टूबर से  सांगितमय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ विशाल कलश यात्रा क़े साथ हुआ l गुरुवार की सुबह नगर क़े प्रमुख मार्गों से कलश यात्रा निकाली गई जिसमे बड़ी तादाद मे लोग मौजूद रहे l


भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का  वाचन प्रसिद्ध कथा वाचक पंडित गोपाल कृष्ण गोस्वामी के मुखारविंद से किया जा रहा है l  प्रतिदिन प्रातः 8 बजे से 11 बजे तक संस्कृत पाठ एवं पूजन का आयोजन रहेगा और  श्रीमद् भागवत कथा का वाचन प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक किया जाएगा l इस भागवत कथा का समापन  29 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे पूर्णाहुति हवन एवं भोजन प्रसादी के साथ होगा, कथा आयोजकों ने सभी  श्रद्धालुओं से कथा मे शामिल होकर  श्रवण कर पुण्य लाभ अर्जित  करने की अपील की है।