बैतूल एसपी वीरेंद्र जैन पंहुचे जूनावानी गाँव, बच्चों को बांटे पटाखे और मिठाई, पटाखे जलाकर मनाई दिवाली
बैतूल एसपी वीरेंद्र जैन पंहुचे जूनावानी गाँव, बच्चों को बांटे पटाखे और मिठाई
बैतूल मप्र l ग्रामीण बच्चोँ क़े बीच दीपावली मनाने पंहुचे एसपी वीरेंद्र जैन ने बच्चोँ को बांटे पटाखे और मिठाई साथ ही पटाखे भी जलाए उपहार पाकर बच्चे बहुत खुश हुए बच्चोँ मे बताया की उन्हें उम्मीद नहीं थी की एसपी उनके गांव आकर उन्हें उपहार देंगे
बैतूल बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले हरियाली क़े बीच बसे गाँव जूनावानी मे दीपावली क़े एक दिन पहले रविवार की शाम को बैतूल एसपी वीरेंद्र जैन पंहुचे उनके साथ एडिशनल एसपी कमला जोशी, एस डी ओपी सुनील लाटा, टी आई अंजना धुर्वे भी मौजूद थीं जिन्हे देखकर बच्चे बहुत ख़ुश हुए l स्कूल मे करीब सौ बच्चे मौजूद थे साथ ही उनके मातापिता और ग्रामीण भी मौजूद रहे l एसपी ने छोटे छोटे बच्चों को पटाखे और मिठाई उपहार स्वरूप बांटे और बच्चोँ क़े साथ पटाखे जलाकर दीपावली मनाई और शुभकामनाएं दीं l
छात्रा प्रीति बेले ने बताया की हमें उम्मीद नहीं थी की पुलिस क़े इतने बड़े अधिकारी एसपी उनके गांव आए एसपी सर ने हमें पटाखे मिठाई उपहार दिए बहुत अच्छा लगा
एसपी वीरेंद्र जैन ने बताया की पुलिस की परम्परा है की त्योहारों पर व्यवस्था बनाना इसके अलावा मुख्यमंत्री जी क़े निर्देश भी थे की पुलिस क़े बड़े अधिकारी ग्रामीण इलाकों मे जाएं वहां बच्चोँ क़े साथ वहां क़े लोगों क़े साथ दिवाली मनाए जिससे समरसता का माहौल बने इसलिए सांपना जलाशय क़े पास हरियाली मे बसे गांव जूना वानी आए थे बच्चोँ को उपहार दिए पटाखे जलाकर उनके साथ दीपावली मनाई बहुत अच्छा लगा ग्रामीणों की समस्यायें भी सुनी l
इस दीपावली कार्यक्रम मे एसपी क़े साथ एडिशनल एसपी कमला जोशी, एसडी ओ पी सुनील लाटा, बैतूल बाजार टी आई अंजना धुर्वे सहित पुलिस टीम और ग्रामीण लोग मौजूद रहे l






राशिफल 30 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
हरी खाद- खेती में बढ़ेगा उत्पादन, मिट्टी की सेहत होगी बेहतर
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा की बेटी रिया केशरवानी को दी बधाई, दसवीं बोर्ड में प्रदेश में द्वितीय स्थान हासिल किया
खंडवा के डायल-112 हीरोज
सामाजिक सुरक्षा पेंशन इस विश्वास का अंतरण है कि सरकार हर घड़ी जरूरतमंदों के साथ है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सशक्त नारी, समृद्ध परिवार : महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिल रहा आत्मनिर्भरता का संबल
पशु सखियों के प्रशिक्षण से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई दिशा
दतिया पुलिस की बड़ी सफलता