जल संरक्षण में बैतूल ने देशभर में बनाई पहचान, केंद्र सरकार से मिलेगी 25 लाख की पुरस्कार राशि
जल संरक्षण में बैतूल ने देशभर में बनाई पहचान, केंद्र सरकार से मिलेगी 25 लाख की पुरस्कार राशि
13499 जल संरक्षण कार्यों के साथ वेस्टर्न जोन में बैतूल तीसरे स्थान पर
-----
बैतूल मप्र l जन सहभागिता से जल संरक्षण के कार्यों को सफलतापूर्वक पूरा करने में जनजातीय बाहुल्य बैतूल जिले ने देश में अपनी पहचान बनाई है। केंद्र सरकार के जल संसाधन और नदी विकास विभाग द्वारा जल शक्ति अभियान अंतर्गत प्रारंभ किए गए नवाचार ‘जल संचय जन भागीदारी’ अभियान में बैतूल जिले ने वेस्टर्न जोन में तृतीय स्थान हासिल किया है। इसके लिए जिले को 25 लाख रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान भी की जाएगी।
बैतूल कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी के सतत मार्गदर्शन और मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अक्षत जैन के नेतृत्व में जिले ने यह उपलब्धि हासिल की हैं। एडिशनल सेक्रेटरी एवं मिशन डायरेक्टर नेशनल वॉटर मिशन ने कलेक्टर श्री सूर्यवंशी को इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए बधाई पत्र प्रेषित किया है।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अक्षत जैन ने बताया कि 1 अप्रैल 2024 से 31 मई 2025 तक जिले में 13499 जल संरक्षण कार्यों का सत्यापन किया गया है, जिसका अर्थ है कि यह सभी कार्य स्थल पर पूर्ण हो चुके हैं। इन कार्यों में खेत तालाब, स्टॉप डैम, कंटूर ट्रेंच, सोखपीट, चेक डैम, कपिलधारा, तालाब सौंदर्यीकरण आदि प्रमुख जल संरक्षण गतिविधियाँ शामिल रहीं।
जिले में जल संरक्षण के लिए एक व्यापक रणनीति अपनाई गई। इसमें उद्योगों, स्वयंसेवी संगठनों, स्वयं सहायता समूहों और नागरिकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की गई। कम लागत और अधिक प्रभावी कृत्रिम पुनर्भरण संरचनाओं का निर्माण एवं पुराने जलस्रोतों का पुनर्जीवन किया गया। ग्रामीण अंचलों में हजारों कृत्रिम रिचार्ज स्ट्रक्चर और प्रत्येक गाँव में जल संरचनाएँ स्थापित कर वर्षा जल संचयन को बढ़ावा दिया गया।
स्थानीय संगठनों और जनसहभागिता से परियोजनाओं को स्थायित्व मिला। साथ ही नागरिकों को जागरूक करने के लिए लगातार अभियान चलाए गए।
परिणामस्वरूप बैतूल जिले ने जल संरक्षण में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल कर देशभर में अपनी पहचान बनाई है।
कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी ने बताया की जल संचय और जनभागीदारी अभियान क़े पार्ट वन मे जिले को तीसरा स्थान मिला था जिसमे हमें 25 लाख की पुरस्कार राशि की घोषणा भारत सरकार द्वारा की गई है यह सब काम जिला पंचायत क़े माध्यम से पुरे हुए है लगभग तीन हजार जल संरचनाएं बनाकर प्रदेश मे पांचवा स्थान है इसके पार्ट टू मे भी अच्छा काम करेंगे l



बंगाल में सियासी हिंसा: मिताली बाग की कार पर हमला, सांसद और ड्राइवर घायल
विधानसभा के बाहर हाई-वोल्टेज ड्रामा: MLA ट्रैक्टर लेकर पहुंचे, पुलिस संग झूमाझटकी
राजनीति में बड़ा उलटफेर: राघव सहित 7 AAP सांसद BJP में, संजय सिंह की प्रतिक्रिया
गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मिलेगा पक्का घर
बंगाल चुनाव पर पीएम मोदी का बड़ा दावा, बोले- अब शपथ समारोह में आऊंगा