थाना बोरदेही पुलिस ने ग्राम मदनी में हुई महिला की हत्या के प्रकरण का किया खुलासा* 


पुत्र ने ही की थी अपनी मां की बेरहमी से हत्या — आरोपी गिरफ्तार* 


बैतूल मप्र l बोरदेहि पुलिस को  दिनांक 09.10.2025 को सूचना प्राप्त हुई कि  इमला पति संतोष झरबडे (मृतिका) उम्र 56 वर्ष, निवासी ग्राम मदनी, को गंभीर चोट आने से इलाज हेतु अस्पताल बोरदेही में भर्ती किया गया है। घायल अवस्था में उसे आगे इलाज हेतु आमला अस्पताल रिफर किया गया, जहाँ इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।

उक्त पर *मर्ग क्र. 42/25 धारा 194 बी.एन.एस.एस.* के तहत मर्ग कायम कर जांच में लिया गया।

पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र जैन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए बोरदेहि पुलिस को निर्देश दिए की घटना क़े आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार किया जाए जिसके बाद फॉरेनसिक टीम और पुलिस टीम ने मर्ग जांच के दौरान मृतका इमला पति संतोष झरबडे़े की पीएम रिपोर्ट एवं शव पंचनामा कार्यवाही से यह स्पष्ट हुआ कि उसकी मृत्यु किसी धारदार हथियार से गले एवं चेहरे पर चोट पहुँचने से हुई है। इस पर थाना बोरदेही में *अपराध क्र. 334/25, धारा 103(1) भारतीय न्याय संहिता* का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।


पुलिस अधीक्षक  वीरेंद्र जैन द्वारा प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए एसडीओपी मुलताई एवं थाना प्रभारी बोरदेही को विशेष टीम गठित कर आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार सीन ऑफ क्राइम मोबाइल यूनिट बैतूल के प्रभारी निरीक्षक आबिद अंसारी द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य संकलन किया गया।


विवेचना के दौरान संदेही नितेश पिता संतोष झरबडे, उम्र 26 वर्ष, निवासी ग्राम मदनी से पूछताछ की गई, जिसने अपनी मां की हत्या करना स्वीकार किया।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसकी मां इमला उसे छोटी-छोटी घरेलू बातों पर डांटती थी। घटना वाले दिन भी उसने उसे डांटा, जिससे गुस्से में आकर आरोपी ने धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी थी आरोपी पुलिस की गिरफ्त मे है l