मुलताई मे आर एसएस प्रचारक क़े साथ मारपीट कर बवाल करने वाले आरोपियों को पुलिस ने  गिरफ्तार कर न्यायालय मे पेश किया 

बैतूल मप्र l गुरुवार की शाम को मुलताई मे आर एस एस क़े पथ संचलन क़े दौरान आर एस एस प्रचारक क़े साथ मुस्लिम समाज क़े युवकों द्वारा बाइक एक्सीडेंट को लेकर मारपीट की गई थी जिसके बाद दोनों पक्ष मे जमकर मारपीट हुई थी इस बवाल क़े बाद पुलिस ने पांच युवकों को गिरफ्तार किया था l गिरफ्तार युवकों शुक्रवार को पुलिस ने न्यायालय मे पेश कर जेल भेज दिया l पुलिस प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए दोनों पक्ष को समझाया और तनाव को खत्म कराया था l दूसरे दिन मुलताई नगर मे शांति रही और लोगों का अवगमन शुरू हो सका बाजार मे भी कुछ दुकाने खुली थी l इस पुरे मामले एसपी वीरेंद्र जैन ने बताया की घटना क़े बाद 11 नामजद लोगों पर एफ आई आर दर्ज की गई थी जिसमे से पांच लोगों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा है l