आर एस एस क़े जिला प्रचारक क़े साथ समुदाय विशेष क़े लोगों द्वारा  मारपीट क़े बाद मुलताई मे मचा बवाल 


बैतूल /मुलताई l मुलताई नगर मे गुरुवार शाम को बवाल मैच गया जिससे नगर का बाजार भी बंद करा दिया गया दरअसल आर एस एस क़े जिला प्रचारक क़े साथ मुलताई मे समुदाय विशेष क़े युवाओं द्वारा मारपीट की गई थी जिसके बाद आर एस एस क़े लोग और हिन्द संगठन क़े लोग इकट्ठा हो गए और थाने का घेराव कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की l


बताया जा रहा है की आर एस एस क़े जिला प्रचारक शिशुपाल यादव फेववारा चौक रोड से दुपहिया वाहन से आ रहे थे इसी दौरान समुदाय विशेष क़े कुछ युवाओं द्वारा उनके साथ मारपीट की गई जिसमे शिशुपाल यादव को हल्की चोट आई है जिनका अस्पताल मे इलाज जारी है l घटना की सुचना लगने पर आर एस एस क़े स्वंम सेवक, हिन्दू संगठन क़े कार्यकर्ता मौके पर पंहुचे l मारपीट की घटना क़े बाद आर एस एस प्रचारक शिशुपाल यादव थाने पंहुचे जिसके बाद पुलिस टीम ko मारपीट करने वाले समुदाय विशेष क़े युवकों को थाने लाने क़े लिए बड़ी मशक्क्त करनी पड़ी l करीब आधे घंटे की कार्यवाही क़े बाद पुलिस  आरो पियों को थाने लेकर आई है हिन्दू संगठनों क़े कार्यकर्ता  थाने क़े सामने जमा है घटना की जानकारी लगते ही एसपी वीरेंद्र जैन भी मुलताई पंहुचे है खबर लिखें जाने तक नगर मे तनाव की स्थिति बनी हुई है l