फरार चल रहे तीन गौवंश तस्कर और ग्रामीण पर फरसे से हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार
*फरार चल रहे तीन गौवंश तस्कर और ग्रामीण पर फरसे से हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार*
*मुलताई*✍️ विजय खन्ना
गौवंश तस्करी के प्रकरण में घटना दिनांक से फरार चल रहे 3 आरोपियों और ग्राम छिंदी में दुकान संचालक पर फरसे से हमला करने के बाद फरार हुए आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है । थाना प्रभारी देवकरण डेहरिया ने बताया बीते 21 सितंबर को ग्राम हेटीखापा क्षेत्र में अवैध रूप से गौवंश की तस्करी की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा हेटीखापा रोड स्थित गढेकर पाइप फैक्ट्री के सामने घेराबंदी की गई थी। रात्रि लगभग 1:15 बजे एक सफेद रंग की पिकअप वाहन क्रमांक MH 20 DE 5372 आती दिखाई दी, जिसे रोकने का प्रयास किया गया, किन्तु चालक वाहन सहित भागने लगा। पुलिस द्वारा घेराबंदी कर वाहन को पकड़ा गया। जबकि चालक अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया था।वाहन की तलाशी लेने पर उसमें कुल 12 नग गौवंश क्रूरता पूर्वक हाथ-पैर बांधकर ठूंस-ठूंसकर भरे पाए गए थे। जिन्हें महाराष्ट्र के कत्लखाने में वध हेतु ले जाया जा रहा था। इस प्रकरण में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 4, 6, 9 म.प्र. गौवंश वध प्रतिषेध अधिनियम एवं धारा 11(1)(घ) पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया था।मौके से फरार हो गए आरोपियों की खोजबीन के जुटी टीम को बुधवार को मुखबिर से सूचना मिली की फरार आरोपी प्रभातपट्टन में एक चाय की टपरी पर बैठे हुए हैं। सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए सहायक उप निरीक्षक एम एल गुप्ता ,आरक्षक अरविंद पटेल, सत्येंद्र और सेवाराम की टीम ने मौके पर पहुँचकर आरोपी राजू पिता मतूस मरकाम निवासी ग्राम अडमपारी, रमीज राजा पिता अफरोज अली निवासी मोर्शी महाराष्ट्र और राजेश पिता मेश साहू निवासी ग्राम हेटीखापा को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।वही ग्राम छिंदी में ग्रामीण पर फरसे से हमला करने वाले आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी देवकरण डेहरिया ने बताया
फरियादी रघुवीर सिंह पिता गनी सिंह रघुवंशी निवासी ग्राम छिन्दी थाना मुलताई ने रिपोर्ट दर्ज करते हुए बताया था कि बीते 25 अगस्त को सुबह लगभग 11 बजे वह ग्राम के बसस्टैंड पर स्थित रूपसिंग रघुवंशी की बीज भंडार की दुकान पर सामान लेने गया था। उसी समय ग्राम का निवासी विजयसिंह रघुवंशी हाथ में फरसा लेकर आया और रूपसिंग के साथ अपशब्दों का प्रयोग करते हुए पुलिस को फोन लगाने की बात पर विवाद करने लगा।थोड़ी देर बाद रूपसिंग अपनी दुकान पर आया, तो आरोपी ने अचानक उस पर फरसे से हमला कर दिया,। जिससे रूपसिंग के बाएँ हाथ की हथेली पर गहरी चोट आई और रक्तस्राव हुआ, साथ ही बाएँ पैर की पिंडली पर अंदरूनी चोट आई। फरियादी और अन्य व्यक्तियों द्वारा बीच-बचाव करने पर आरोपी मौके से भाग गया। जाते-जाते आरोपी ने रूपसिंग को जान से मारने की धमकी भी दी।रिपोर्ट पर आरोपी विजय सिंग के खिलाफ धारा 296, 115(2), 351(3) बीएनएसएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया था। प्रकरण में डॉक्टर के अभिमत अनुसार धारा 118(2) बीएनएसएस एवं 25 आर्म्स एक्ट का इजाफा किया गया था। घटना के बाद से ही आरोपी फरार था। थाना प्रभारी देवकरण डेहरिया ने बताया बुधवार को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि आरोपी विजय सिंग अपने घर ग्राम छिन्दी आया है। सूचना पर उप निरीक्षक रघु कोकाडे, आरक्षक सेवाराम, संजीत जाट और गोपाल की टीम के साथ आरोपी के निवास स्थान पर पहुँचकर घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त फरसा को जप्त कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।


राशिफल 27 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
कूनो नेशनल पार्क-चीतों का नया घर ही नहीं, अब सफल ग्लोबल ब्रीडिंग सेंटर
मध्यप्रदेश पुलिस की नशे के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई
“सेवा निवृत्ति के बाद भी सेवा का जज़्बा हमेशा जीवित रहता है” — डीजीपी कैलाश मकवाणा
कलपक्कम रिएक्टर: भारत की परमाणु ऊर्जा यात्रा का नया मील का पत्थर
गेहूं-चना उपार्जन में किसानों को न हो परेशानी, सीमावर्ती राज्य से जिले में गेहूं की आवक न हो, सीमा पर सख्त निगरानी के निर्देश, खंडेलवाल