ई ऑफिस प्रणाली में लापरवाही उजागर कलेक्टर ने पांच जनपद सीईओ के वेतन आहरण रोके
विभागीय योजनाओं में प्रगति लाएं, सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का संतुष्टिपूर्वक निराकरण कराएं
कलेक्टर ने समयसीमा की बैठक में दिए निर्देश
बैतूल l सोमवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित समयसीमा की बैठक में कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी ने विभागीय योजनाओं और प्रगति की विस्तार से समीक्षा कर इन योजनाओं में निर्धारित लक्ष्य की तुलना में शत प्रतिशत उपलब्धि हासिल करने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अक्षत जैन, संयुक्त कलेक्टर श्री मकसूद अहमद सहित सभी विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहें बैठक मे फ़ाइल मुवमेंट ई ऑफिस की जानकारी ली जिसमे संतोषजनक प्रगति नहीं दिखी तो जिले क़े पांच जनपद सी ईओ क़े क़े वेतन पर रोक लगा दी l
कलेक्टर ने लंबित राजस्व प्रकरणों की समीक्षा कर समयसीमा में प्रकरणों का प्राथमिकता से निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने राजस्व वसूली में भी गति लाने के लिए सभी राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया। ई ऑफिस प्रणाली की समीक्षा कर सभी जिला अधिकारियों को निर्देश दिए कि फाइलों के ई मूवमेंट की प्रगति बनाए रखें। उन्होंने जनपद स्तर पर फ़ाइलों के मूवमेंट की जानकारी भी लीं। उन्होंने ई ऑफिस प्रणाली में संतोषजनक प्रगति नहीं लाने पर बैतूल, चिचोली, शाहपुर, आमला, और भैंसदेही के जनपद सीईओ के वेतन आहरण पर रोक लगाने के निर्देश दिए।
बैठक में कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने शिक्षा विभाग और राज्य शिक्षा केन्द्र द्वारा संचालित योजनाओं की भी विस्तार से समीक्षा कर जिला शिक्षा अधिकारी और जिला परियोजना समन्वयक को योजनाओं में प्रगति लाने की सख्त हिदायत दी। उन्होंने कहा कि छात्रों और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से जुड़े प्रत्येक पैरामीटर पर उल्लेखनीय प्रदर्शन किया जाएं।
कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने बैठक में सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों की विभागवार समीक्षा कर शिकायतों के संतुष्टिपूर्वक निराकरण किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने 50 दिवस से अधिक की शिकायतों का भी गंभीरता से निराकरण करने के निर्देश दिए।


पत्नी की हत्या कर शव बोरी में छुपाया, आरोपी ने कबूला जुर्म
बंगाल चुनाव के बीच ED का एक्शन, कई ठिकानों पर छापेमारी
AAP ने खटखटाया राज्यसभा सभापति का दरवाजा, 7 सांसदों की सदस्यता पर सवाल
एमपी में 2025 बैच के IAS अधिकारियों की पोस्टिंग, प्रशासन को मिले नए चेहरे
किसानों के लिए खुशखबरी, 9 मई तक कर सकेंगे स्लॉट बुकिंग, खरीदी जारी
हीटवेव का कहर जारी, 10 राज्यों में अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
मध्य प्रदेश में 'सूर्यदेव' के तेवर तल्ख: 44 डिग्री के पार पहुंचा पारा, 22 जिलों में 'लू' का अलर्ट