बैतूल, छिंदवाड़ा मे कफ सिरप पीने se बच्चोँ की मौत क़े बाद सीएम क़े निर्देश पर डॉक्टर प्रवीण सोनी हुआ निलंबित 


 बैतूल l छिंदवाड़ा में  कफ़ सिरप से 11 बच्चों की मौत के बाद एक बड़ा खुलासा हुआ है । दरअसल छिंदवाड़ा जिले से सटे बैतूल के दो गांवों में भी प्रतिबंधित किये गए कफ सिरप से दो बच्चों की मौत का खुलासा हुआ है । जिसके बाद परासिया अस्पताल मे पदस्थ डॉक्टर प्रवीण सोनी पर मामला दर्ज किया गया साथ ही सीएम मोहन यादव क़े निर्देश पर डॉक्टर प्रवीण सोनी को निलंबित कर दिया गया है l

 

 बैतूल के आमला ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया है कि आमला ब्लॉक के जामुन बिछुआ निवासी ढाई साल से गर्मित और कलमेश्वरा गाँव निवासी चार साल के कबीर यादव की मौत भी कफ सिरप से हुई थी । दोनो बच्चों का इलाज छिंदवाड़ा की परासिया तहसील के डॉक्टर प्रवीण सोनी ने ही किया था और बच्चों को कफ सिरप दिए थे । दोनो बच्चो की मौत अलग अलग समय पर हुई थी । चार साल के कबीर की मौत 8 सितंबर को भोपाल के हमीदिया हॉस्पिटल में हुई थी वहीं  ढाई साल के गर्मित की भी किडनी फेल होने के बाद परिजन उसे हमीदिया हॉस्पिटल ले गए थे जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हुई थी । आमला के ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर ने अपनी रिपोर्ट बैतूल जिला  प्रशासन को दी है और अब बैतूल जिला प्रशासन आगे कार्यवाही कर रहा है । इस मामले में मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के आदेश पर परासिया के डॉक्टर प्रवीण सोनी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की गई है । बैतूल के जिन दो बच्चों की कफ सिरप से मौत का खुलासा हुआ है उन्हें मिलाकर मौतों का आंकड़ा 13 हो गया है ।