बैंकिंग सिस्टम में बड़ा बदलाव, अब मिनटों में क्लियर होगा चेक पेमेंट
व्यापार: आपने किसी को चेक दिया है या किसी से लेकर बैंक में जमा किया है तो अब यह कुछ घंटो में ही क्लियर हो जाएगा। शनिवार से सभी बैंक इसे लागू कर देंगे। इससे क्लियरिंग में दो से तीन तक लगने वाला समय अब खत्म हो जाएगा। देश का चेक क्लियरिंग सिस्टम बैच आधारित मॉडल की जगह एक निरंतर प्रक्रिया में बदल जाएगा। यह रीयल टाइम सेटलमेंट को लागू करने से संभव हो पाया है। बैंकों ने शुक्रवार को इसका सफल ट्रायल कर लिया।
आज से यह होगा बदलाव
- अब चेक बैच में क्लियर नहीं होंगे। उन्हें दिनभर लगातार प्रोसेस किया जाएगा। इससे पैसे उसी दिन खाते में पहुंच जाएंगे।
नया सिस्टम ऐसे करेगा काम
- सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक जमा किए गए चेक तुरंत स्कैन होकर क्लियरिंग के लिए भेजे जाएंगे।
- सुबह 11 बजे से हर घंटे बैंकों के बीच सेटलमेंट होगा।
ग्राहकों को यह होगा फायदा
- पैसा कुछ घंटे में खाते में आ जाएगा। कारोबार करने में आसानी होगी। पूरे देश में एक समान क्लियरिंग रफ्तार। चेक की स्थिति को ट्रैक करना आसान।
पहले एक हफ्ते लगता था समय
- 1980 से पहले चेक क्लियर होने में एक हफ्ते का समय लगता था।
- 1980 के दशक में एमआईसीआर तकनीक से एक से तीन दिन में क्लियरिंग शुरू हुई।
- 2008 में सीटीएस से समय घटकर एक दिन हुआ
- 2025 में कुछ घंटों में चेक क्लियरिंग शुरू
पहला चरण (4 अक्तूबर, 2025 से 2 जनवरी 2026 तक )
दूसरा चरण (3 जनवरी 2025 से)


राशिफल 27 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधान
सपनों को मिला कलेक्टर का साथ, द कलेक्टर्स-15 से शुरू हुई बदलाव की नई इबारत
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी राकेश कुमार कुशवाह ने ओपन इंडिया प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस में भोपाल में "रन फॉर टाइगर का भव्य आयोजन