प्रतिमा विसर्जन के बाद तालाब में नहाने गई तीन बालिकाएं डूबी ,दो को बचाया एक लापता
*प्रतिमा विसर्जन के बाद तालाब में नहाने गई तीन बालिकाएं डूबी ,दो को बचाया एक लापता*
*मुलताई*✍️ विजय खन्ना
थाना क्षेत्र के ग्राम सोनोली में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन करने के बाद तीन बालिकाए तालाब में नहाने के लिए उतरी। नहाने के दौरान गहरे पानी में चले जाने से तीन बालिकाएं तालाब में डूब गईं। बालिकाओं के चिल्लाने पर मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने दो बालिकाओं को तो बचा लिया।लेकिन एक बालिका अभी लापता है।
थाना प्रभारी देवकरण डेहरिया ने बताया शुक्रवार दोपहर में ग्राम सोनोली के ग्रामीण देवी प्रतिमा के विसर्जन के लिए एक क्रेशर के पास स्थित तालाब पर पहुंचे थे। प्रतिमा विसर्जन के बाद ग्रामीण वापस गांव की ओर लौट रहे थे। दोपहर 12 बजे के दरमियान दौरान ग्राम सोनौली निवासी लक्ष्मी पिता राजेश भूमरकर 16 साल,मुस्कान हुरमाडे 16 साल और मोनिका वराठे 11 साल तालाब में नहाने उतरी। तीनों गहरे पानी में चली गईं और डूबने लगीं। बालिकाओं के चिल्लाने पर मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने मुस्कान और मोनिका को बचा लिया। लक्ष्मी की पानी में खोजबीन की लेकिन पता नहीं चला। सूचना पर थाना प्रभारी और तहसीलदार मौके पर पहुंचे। थाना प्रभारी देवकरण डेहरिया ने ने बताया लक्ष्मी की खोजबीन के लिए बैतूल से एसडीआरएफ टीम को बुलाया है। समाचार लिखे जाने तक लक्ष्मी का पता नहीं चल सका।


एक साथ 10 इस्तीफे, रालोद में उठे असंतोष के सुर, राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज
'धोखेबाज भतीजे' पर CM शुभेंदु का करारा प्रहार, सेबाश्रय शिविर घोटाले में दी चेतावनी
धर्मेंद्र प्रधान विवाद के बीच मायावती का बड़ा कमेंट, पार्टी कैडर को किया सतर्क
PhonePe की आय में 11% ग्रोथ, फिर भी घाटा 62% बढ़ा
नई कार्यकारिणी के जरिए मिशन चुनाव की तैयारी, यूपी कांग्रेस जल्द करेगी बड़ा ऐलान
भारी बारिश और भूस्खलन से तबाही, जम्मू-कश्मीर में हालात गंभीर, यात्रा सस्पेंड