सामाजिक समरसता और सद्भाव का अनूठा उदाहरण है मित्र मंडल समिति की झांकी : ऋचा कौरव (तहसीलदार)*
*सामाजिक समरसता और सद्भाव का अनूठा उदाहरण है मित्र मंडल समिति की झांकी : ऋचा कौरव (तहसीलदार)* हमारे ईश्वर ने स्वयं हर युग मे अपनेपन की अनुभूति के ताने को प्रेमभाव के बाने के साथ कितनी प्रगाढ़ता से बुना है, इसी भाव को समझाते हुए आमला की मित्रमंडल दुर्गा उत्सव समिति द्वारा नवरात्रि के पावन अवसर पर भव्य व सामाजिक झांकी का निर्माण किया है। आज झांकी का शुभारंभ ऋचा कौरव तहसीलदार आमला ने किया इस अवसर पर श्री बलराम यादव उप निरीक्षक थाना आमला उपस्थित थे।इस अवसर पर अपने विचार रखते हुए तहसीलदार ऋचा कौरव ने कहा कि समाजिक सद्भाव का संदेश देते हुए यह झांकी लोगो के लिए प्रेरणादाई है,इस अवसर पर अपने विचार रखते हुए उपनिरीक्षक बलराम यादव ने कहा कि धार्मिक आयोजन में इस प्रकार प्रेरक संदेश देते हुए झांकी लोगो को आकर्षित करती है।झांकी को देखने डॉ योगेश पंडाग्रे विधायक आमला एवं श्रीमती मंजू पंडाग्रे भी पहुंची और उन्होंने इसकी प्रशंसा की। आयोजन समिति के देवेंद्र बंटी सागरे एवं पल्लव परसाई ने बताया कि झांकी के माध्यम से समिति ने सन्देश दिया है कि चाहे युग कोई भी हो लेकिन हमारे ईश्वर ने हमेशा कर्मो को प्रधानता दी है,ये जातियां तो हम इंसानों की बनाई हुई है। वार्ड क्रमांक 3 की मित्रमंडल समिति प्रतिवर्ष सामाजिक व समसामयिक मुद्दों पर झांकी निर्माण करती है, इसी क्रम में सनातन संस्कृति में कर्म के महत्व को इस वर्ष दर्शाया गया है। इस झांकी में समिति ने नरसिंह व प्रह्लाद, राम-शबरी, कृष्ण विदुर, रविदास महाराज जी व मठारदेव बाबा की मूर्तियां स्थापित कर "कर्म प्रधान विश्व करि राखा" का सन्देश दिया है।
समिति द्वारा पूर्व में महंगाई डायन, सर्जिकल स्ट्राइक, वीरपन्न-चन्दन तस्करी, रामसेतू, कोरोनाकाल में कोरोनावीरो के गुणगान पर झांकी निर्माण किया जा चुका है। देवी प्रतिमा के पास भी भव्य सजावट करते हुए समिति ने सतपुड़ा के घने जंगलों में माताजी को विराजमान किया है, जहां सतत जलधार से वनराज माताजी के चरण प्रक्षालित कर रहे है।
आयोजन समिति के युवा तनिष्क सागरे, भानू खरे, राज बघेले, आदित्य वर्मा, विजेश राठौर, अभिजीत चौहान, बाबू सागरे, चन्द्रशेखर सागरे, भुवन खरे, हर्षित खरे,अशोक वर्मा आदि की मेहनत से यह सार्थक झांकी बन सकी है।


दिलीप घोष बोले- बंगाल में खिलेगा कमल, BJP की जीत का भरोसा
लेमरू में दौड़ी जिंदगी की नई रफ्तार, संजीवनी 108 सेवा से ग्रामीणों को मिल रहा त्वरित उपचार
छत के नेट से टीम इंडिया की कैप तक का सफर
केदारनाथ धाम में उत्सव का माहौल, कल सुबह खुलेंगे कपाट
सुपर सकर मशीन द्वारा लगातार चौथे दिन तानसेन नगर में सीवर सफाई कार्य जारी
रायपुर प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के क्रियान्वयन में सूरजपुर बना प्रदेश में प्रथम स्थान पर
पारिवारिक संस्कृति व प्रेम, शांति, सद्भावना रथ को मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दिखाई हरी झण्डी