भैंसदेही में रावण दहन की तैयारी शुरू* रामलीला मंडल के तत्वाधान में होगा दशहरा उत्सव
*भैंसदेही में रावण दहन की तैयारी शुरू*
रामलीला मंडल के तत्वाधान में होगा दशहरा उत्सव
भैंसदेही--- नगर के अटल बिहारी वाजपई स्टेडियम में इस वर्ष भी रंगारंग दशहरा उत्सव मनाया जाएगा जिसकी तैयारियां शुरू हो गई है नवयुवक दुर्गा रामलीला मंडल के तत्वाधान में आयोजित इस कार्यक्रम को लेकर नगर में भी उत्साह का माहौल है रामलीला मंडल के अध्यक्ष संजय तिवारी ने बताया कि नगर के अटल बिहारी वाजपई स्टेडियम में इस वर्ष 55 फुट का रावण एवं 50 फुट के कुंभकरण के पुतले का दहन किया जाएगा और इसके पूर्व रंगारंग आतिशबाजी भी यहां की जाएगी ।दशहरा उत्सव को यादगार बनाने के लिए इस वर्ष बेहतर तैयारी यहां की जा रही है बाहर से आए कारीगर यहां रावण एवं कुंभकरण के पुतलों का निर्माण में जुटे हुए हैं। रामलीला मंडल के अध्यक्ष संजय तिवारी ने सभी नगरवासी एवं क्षेत्र वासियों से दशहरा उत्सव में शामिल होने की अपील की है


'सिर्फ एक फर्क है'... अश्विन ने मोहम्मद शमी और भुवनेश्वर कुमार को लेकर खोला राज
NEET विवाद पर बिहार बंद: पटना से सीवान तक प्रदर्शन, कई जगह यातायात प्रभावित
Renewable Energy पर बड़ा दांव, 30 जुलाई से खुलेगा Juniper Green Energy का IPO
टंट्या भील चौराहे पर आंदोलन जारी, प्रदर्शनकारियों पर ड्रोन की पैनी निगाह
चाणक्यपुरी थाने में FIR, पीयूष गोयल के डीपफेक वीडियो मामले ने पकड़ा तूल
स्वाइन फ्लू से जूझ रहीं शबाना आजमी, विरोध प्रदर्शन में शामिल न होने की बताई वजह
निवेशकों के लिए बड़ा मौका, Manipal Health से Juniper Green तक कई IPO खुलने को तैयार