बरसते पानी में व्यापारियों से मिले केंद्रीय मंत्री जीएसटी को लेकर व्यापारियों से की चर्चा
बरसते पानी में व्यापारियों से मिले केंद्रीय मंत्री
जीएसटी को लेकर व्यापारियों से की चर्चा
भैंसदेही--- जीएसटी रिफॉर्म को लेकर डोर टू डोर व्यापारीयो से संपर्क करने क्षेत्रीय सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उइके शनिवार को देर शाम भैंसदेही पहुंचे जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष दिलीप घोरे के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्री श्री उइके का जोरदार स्वागत किया इस दौरान भाजपा के सभी वरिष्ठ जन मौजूद थे नगर के बस स्टैंड से होकर बाजार चौक तक श्री उइके ने व्यापारियों को मिठाई खिलाकर उनसे जीएसटी 2.0 के संबंध में चर्चा की और इसकी जानकारी दी इस दौरान श्री उइके का जगह-जगह स्वागत भी किया गया बाजार चौक पहुंचने पर श्री उइके ने दुर्गा पूजन भी किया और आम लोगों को नवरात्रि की शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि जीएसटी रिफॉर्म को लेकर आम लोगों में उत्साह है उन्होंने कहा कि हर वर्ग गरीब किसान एवं मध्यम वर्गी लोक उद्यमी युवा एवं महिलाओं को मोदी सरकार की इस योजना का लाभ होना निश्चित है यह जीएसटी बचत उत्सव की शुरुआत हो रही है रामलीला समिति के अध्यक्ष संजय तिवारी ने अपने साथियों सहित केंद्रीय मंत्री का शाल श्रीफल से स्वागत किया इस दौरान जिला पंचायत सदस्य राजा ठाकुर जिला भाजपा उपाध्यक्ष देवी सिंह ठाकुर जिला महामंत्री कृष्णा गायकी पूर्व जिला उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह पूर्व नगरपरिषद अध्यक्ष अनिल सिंह ठाकुर नपाध्यक्ष मनीष सोलंकी भाजपा मंडल अध्यक्ष दिलीप घोरे जनपद सदस्य ऋषभ दास सावरकर पूर्व मंडल अध्यक्ष केसर लोखंडे सुरेश पाल लक्ष्मी नारायण मालवी सतीश मालवीय दिनेश कोसे दिनेश पटेल संजू येवले शंकर मुंडे बंटीआर्य शुभम मालवी डॉक्टर धीरज मालवीय डॉक्टर अरुण किरार योगेश डागोर नरेंद्र मालवी सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे उल्लेखनीय है की जोरदार बारिश के बीच भीगते हुए केंद्रीय मंत्री ने व्यापारियों से दुकान दुकान पहुंचकर मुलाकात की।



हादसे के बाद प्रशासन सख्त, सुपरवाइजर पर गिरी गाज और कंपनी हुई ब्लैकलिस्ट
शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव! प्रल्हाद जोशी ने संभाला कार्यभार
'न कर्फ्यू-न दंगा, सब चंगा', योगी के बयान से मैनपुरी की सियासत गरमाई
कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा खुलासा! बोले- आंदोलन के पहले दिन इस्तीफा देना चाहते थे धर्मेंद्र प्रधान
अनियंत्रित कार बनी मौत का जाल, तालाब में डूबने से एक ही परिवार के 5 लोगों की जान गई