*एक दिन एक घंटा एक साथ अभियान के अंतर्गत मोक्ष धाम पर किया श्रमदान।*   
भैंसदेही।      नगर परिषद भैंसदेही क्षेत्र के अंतर्गत मोक्ष धाम पर शासन निर्देशानुसार एक दिन एक घंटा एक साथ अभियान के अंतर्गत श्रमदान कार्यक्रम नगर के प्रथम नागरिक नगर परिषद अध्यक्ष मनीष सोलंकी एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी रीना सिंह राठौड़ के मार्गदर्शन में गुरुवार को प्रातः कालीन बेला में प्रारंभ किया गया जिसमें नगर के जनप्रतिनिधिगणो गणमान्य नागरिकों ने पहुंच कर श्रमदान कार्यक्रम में भाग लिया इस मौके पर नगर परिषद अध्यक्ष मनीष जी सोलंकी ने बातों बातों के दौरान यह संकेत भी दिए कि मोक्ष धाम की शीघ्र ही अन्य व्यवस्थाएं प्रारंभ की जावेगी साथ ही साफ-सफाई के लिए जनसेवकों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए गए श्रमदान कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष मनीष सोलंकी पूर्व नगर परिषद उपाध्यक्ष जनपद सदस्य ऋषभ दास सावरकर भाजपा मंडल अध्यक्ष दिलीप घोरे पार्षद कृष्णा पिपरदे युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष संतोष पाल भाजपा नेता अमित उघड़े बंटी गुरव कार्यक्रम प्रभारी वमन पाटणकर अशोक कुबडे ललित उइके सुभाष सारवान सौरभ राजूरकर सुमित गायकवाड योगेश सोनी सफाई दरोगा किशोर धोटे सफाई कर्मी जनसेवक उपस्थित रहे