सूरगांव मे हुई हत्या का खुलासा,, 350 रूपये क़े लेनदेन मे हुआ विवाद और आरोपी ने हासिये से कर दी हत्या
सूरगांव मे हुई हत्या का खुलासा,, 350 रूपये क़े लेनदेन मे हुआ विवाद और आरोपी ने हासिये से कर दी हत्या
बैतूल l सूर गांव मे हुए अंधे कत्ल के खुलासा पुलिस ने कर दिया है 350 रूपये क़े लेनदेन मे हुए विवाद आरोपी ने की थी हत्या आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय मे पेश किया l बुधवार को पुलिस कंट्रोल रूम मे एसपी वीरेंद्र जैन ने प्रेम वार्ता कर बताया की घटना बैतूल बाजार थाना क्षेत्र क़े ग्राम सूरगांव की है हां 17 सितंबर की है फरियादि हेमराज अलोने ने थाने मे शिकायत दर्ज कराई थी उसके पिता देवराव सुब ह खेत गए थे जोकि दोपहर तक घर नहीं लौटे थे l उनकी तलाश करते खेत पंहुचे थे तब उनका लहूलुहान शव पड़ा मिला था l एसपी वीरेंद्र जैन ने भी घटना स्थल का निरीक्षण किया था बैतूल बाजार टी आई अंजना धुर्वे ने टीम क़े साथ जाँच शुरू की थी मृतक क़े शरीर पर गंभीर चोट क़े निशान मिले थे जिससे प्रथम दृष्टया हत्या प्रतीत हुई l पुलिस ने एक संदेही कचरू उर्फ कचरया पिता मधू बेनाइत निवासी सूरगांव को हिरासत मे लिया और पूछताछ की पहले तो आरोपी ने पुलिस को गुमराह किया फिर अपना जुर्म कबूल कर लिया l
आरोपी ने पुलिस को बताया की मृतक देवराव से उसने 350 रुपए उधार दिए थे, रुपये मांगने पर मृतक द्वारा इंकार करने व गाली-गलौज करने पर दोनों में विवाद हो गया था झूमाझटकी के दौरान आरोपी ने मौके पर रखे हसिए से मृतक के सिर पर वार किया तथा पैरों से छाती पर प्रहार किया, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। घटना के बाद आरोपी ने प्रयुक्त हथियार हसिया एवं अपने कपड़े नदी किनारे कुएं के पास फेंक दिए थे पुलिस ने आरोपी क़े निशांदेही पर हत्या करने वाला हसिया बरामद कर लिया है पुलिस ने आरोपी को न्यायालय मे पेश किया है l


राशिफल 26 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
AAP में अंदरूनी कलह बढ़ी, पार्टी की दिशा को लेकर विश्लेषकों की चिंता