स्वच्छता पखवाड़ा अंतर्गत नदी तालाब पर चलाया सघन स्वच्छता अभियान
*स्वच्छता पखवाड़ा अंतर्गत नदी तालाब पर चलाया सघन स्वच्छता अभियान।*
भैंसदेही। शासन निर्देशानुसार 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा स्वच्छता अभियान के अंतर्गत नगर परिषद भैंसदेही द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों के साथ पूरे नगर में सघन स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है मंगलवार 23 सितंबर को सुबह 11:00 बजे नगर परिषद अध्यक्ष मनीष सोलंकी मुख्य नगर पालिका अधिकारी सुश्री रीना सिंह राठौडं के मार्गदर्शन में नदी तालाबों पर जन चेतना जागृत कर आम व्यक्तियों को जागृत कर स्वच्छता अभियान चलाया गया प्राचीन शिव मंदिर के समीप मा पुरणा नदी पर सभी ने मिलकर स्वच्छता अभियान चलाकर नदी को साफ सुथरा किया नदियों को सदैव जीवित रखने हेतु समय-समय पर स्वच्छता अभियान चलाया जाता है कार्यक्रम के दौरान मुख्य नगरपालिका अधिकारी सुश्री रीना सिंह राठौर, सुभाष सारवान, साेेेनूआर्य, स्वच्छता नोडल सुमित गायकवाड, सौरभ राजुुुुरकर, सौरभ मर्सकोले,, ललित उईके, अभिषेक पाटनकर, प्रभारी सफाई दरोगा किशोर धोटे, गंगु आठवेकर, विक्की ठाकुर, राकेश लिखितकर, एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।


पुलिस ऑपरेशन सफल, 47 माओवादी सरेंडर, भारी मात्रा में हथियार बरामद
ममता के भाषण के बाद बिगड़े हालात, भवानीपुर में झड़प