मां को अपशब्द कहने पर नाबालिग बालकों ने की थी युवक की हत्या, दो नाबालिग गिरफ्तार एक फरार
मां को अपशब्द कहे तो नाबालिग बालकों ने की थी युवक की हत्या, दो नाबालिग गिरफ्तार एक फरार
बैतूल l मलाकापुर रोड पर नगर पालिका मे कार्यरत कर्मचारी की हुई हत्या का खुलासा गंज पुलिस ने कर दिया है पुलिस ने दो नाबालिग बालकों को गिरफ्तार किया है हत्या की वज़ह मृतक दीपक ने आरोपियों की मा को अपशब्द कहे थे इसलिए बालकों ने इस हत्या कांड को अंजाम दिया था l
घटना 19 सितंबर की है गंज थाना क्षेत्र मे मलाकापुर रोड पर युवक का शव पड़ा मिला था जिसकी शिनाख्त दीपक पवार उम्र 22 वर्ष नगर पालिका मे कार्यरत था जिसके रूप मे हुई थी मृतक की मा निर्मला पवार ने गंज थाने मे रिपोर्ट दर्ज कराई थी की उसका लड़का दीपक 17 सितंबर से घर नहीं लौटा था l उसी दिन थाना गंज पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि हमलापुर से मलकापुर जाने वाले रास्ते पर खेत किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा है। थाना प्रभारी गंज निरीक्षक नीरज पाल तत्काल स्टाफ सहित घटनास्थल पहुंचे और स्थल को सुरक्षित किया गया। शव पर धारदार हथियार से सिर, गर्दन, छाती एवं हाथ पर चोट के निशान पाए गए, जिससे मामला प्रथम दृष्टया हत्या का प्रतीत हुआ। अज्ञात मृतक के फोटो ग्राफ फरियादी निर्मला पवार को दिखाए जाने पर उसके द्वारा मृतक की शिनाख्त अपने गुमशुदा बेटे दीपक पवार के रूप में की गई।
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बैतूल वीरेंद्र जैन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी एवं एसडीओपी बैतूल सुनील लाटा द्वारा घटनास्थल का सूक्ष्म निरीक्षण किया गया। सीन ऑफ क्राइम यूनिट एवं डॉग स्क्वॉड की मदद से वैज्ञानिक साक्ष्य संकलित किए गए और थाना गंज में अपराध क्रमांक 383/25 धारा 103(1) BNS के तहत अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया गया।
दिनांक 22/09/2025 को पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि आरोपी ग्राम बाजपुर की ओर से बैतूल आ रहे हैं। पुलिस ने बाजपुर रोड पर घेराबंदी कर दो अपचारी बालकों को गिरफ्तार किया।पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि दिनांक 17/09/2025 को नशे की हालत में मृतक दीपक पवार ने उनकी मां के लिए अनुचित शब्द कहे, जिस पर उन्होंने मिलकर चाकू से उसकी हत्या कर शव खेत के किनारे फेंक दिया। घटना में प्रयुक्त चाकू एवं मृतक की पल्सर मोटरसाइकिल जब्त की गई है।दोनों अपचारी बालकों को किशोर न्यायालय बैतूल में पेश किया गया। प्रकरण का तीसरा अपचारी बालक फरार है, जिसकी शीघ्र गिरफ्तारी हेतु प्रयास जारी हैं।


AAP में एक जैसा रुख: केजरीवाल के बाद सिसोदिया ने भी अदालत में पेश होने से मना किया
सोशल मीडिया पर ट्रोल हुए पाकिस्तानी बल्लेबाज, यूजर्स ने दी नसीहत
कटहल: पोषक तत्वों से भरपूर एक बहुमुखी फल