मक्के के खेत में लहूलुहान अवस्था में पड़ा मिला किसान का शव,एसपी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण


  बैतूल l खेत पर घांस काटने गए किसान की धारदार हथियार से अज्ञात आरोपी द्वारा हत्या कर शव को मक्के के खेत में फेंककर फरार हो गया है घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र जैन और टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण किया l 


घटना बैतूल बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम सूरगांव की है फरियादी हेमराज पिता देवराव अलाेने ने बैतूल बाजार थाना में शिकायत दर्ज कराई कि उसके पिता देवराव 17 सितंबर की सुबह खेत पर घांस काटने गए थे और वह दोपहर तक घर नहीं लौटे तो वह खेत पहुंचा तो  उसने अपने पिताजी को मक्के के खेत में लहूलुहान अवस्था में पड़ा पाया, जिनके सिर पर धारदार हथियार से चोट के गहरे निशान थे।


फरियादी द्वारा तत्काल पिता को खेत से करीब 200 मीटर दूर स्थित अपने मकान पर लाकर डायल–112 को सूचना दी गई। सूचना पर थाना बैतूल बाजार पुलिस टीम एवं डायल–112 मौके पर पहुँची और घायल देवराव अलोने को शासकीय चिकित्सालय पहुँचाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

 

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी वीरेंद्र जैन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बैतूल  कमला जोशी, अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) श्री सुनील लाटा एवं सीन ऑफ क्राइम यूनिट द्वारा घटनास्थल का सूक्ष्म निरीक्षण किया गया।


एसपी  मृतक के परिजनों से चर्चा की तथा खेत में स्थित घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक जानकारी प्राप्त की। श्री जैन ने थाना प्रभारी बैतूल बाजार को निर्देशित किया कि अज्ञात आरोपी की पहचान कर शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए।