भाजपाइयों ने सेवा कार्य कर मनाया प्रधानमंत्री का जन्मदिन
*भाजपाइयों ने सेवा कार्य कर मनाया प्रधानमंत्री का जन्मदिन*
*{सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत हुए विभिन्न कार्यक्रम}*
भैंसदेही:भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल द्वारा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन 'सेवा पखवाड़ा' अभियान के तहत मनाया गया। इस अवसर पर नगर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया। इन कार्यक्रमों की शुरुआत नगर में स्थित नमो उपवन में पौधारोपण कर की गई,साथ ही नगर की प्रमुख सड़कों पर जनप्रतिनिधियों ने झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया तत्पश्चात स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों को फल वितरित किए गए।भाजपा मंडल अध्यक्ष दिलीप घोरे ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस को भाजपा सेवा पखवाड़ा के रूप में वृहद स्तर पर मना रही है इस दौरान विशाल रक्तदान शिविर,स्वच्छता अभियान व विभिन्न सेवा कार्य सम्पन्न किए जाएंगे व 2 अक्टूबर को गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती को प्रत्येक बूथ पर आयोजित कर सेवा पखवाड़ा को संपन्न किया जाएगा।कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष देवीसिंह ठाकुर,नपाध्यक्ष मनीष सोलंकी,भाजपा नेता प्रदीप सिंह ठाकुर,पूर्व नपाध्यक्ष अनिलसिंह ठाकुर,भाजपा मंडल अध्यक्ष दिलीप घोरे,पूर्व नपाउपाध्यक्ष ऋषभदास सावरकर,संजय तिवारी,सुनील गुरव,संजय येवले,युवा मोर्चा अध्यक्ष संतोष पाल,आनंद राठौर,दिनेश पटेल,सतीश मालवीय,ददन ठाकुर,दिनेश कोसे,शंकर राय,दिनेश नरवरे,राजा गवांडे,सचिन गवांडे,स्वदेश सरकार,करीम नेता,अश्विन सोनी,सुनील सोनारे,प्रदीप धुले,योगेश डागोर,पवन लोखंडे,सोनू राठौर,अंकित राजुरकर समेत भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।


“जनता हमारे साथ है”—सीएम ममता बनर्जी का आत्मविश्वास भरा बयान
DGP सिद्ध नाथ को मिला एक्सटेंशन, चुनाव बाद 7 दिन और रुकेंगे केंद्रीय बल
गुजरात में AAP संकट में, प्रदेश महामंत्री सागर रबारी ने छोड़ा पद
अभिभावकों में नाराजगी, जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग
कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं से कराया अवगत
FTA पर मुहर: भारत से न्यूज़ीलैंड जाने वाला सामान पूरी तरह टैक्स-फ्री
स्वास्थ्य मंत्रालय की चेतावनी—लाइफस्टाइल बीमारियां सबसे बड़ा खतरा