2 लाख करोड़ का फायदा! GST सुधारों से बढ़ेगा कारोबार और नकदी का प्रवाह
व्यापार: जीएसटी सुधारों से अर्थव्यवस्था में दो लाख करोड़ रुपये का निवेश हुआ है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने यह दावा किया है। उन्होंने कहा कि इसके चलते लोगों के पास अब पहले से अधिक नकदी उपलब्ध है, जो अन्यथा करों में चली जाती।
अगली पीढ़ी के जीएसटी सुधारों पर आयोजित आउटरीच और इंटरेक्शन प्रोग्राम को संबोधित करते हुए सीतारमण ने बताया कि कर सुधारों के बाद 12 प्रतिशत जीएसटी स्लैब में आने वाले 99 फीसदी सामान अब 5 प्रतिशत पर आ गए हैं। वहीं, 28 प्रतिशत टैक्स स्लैब में आने वाले 90 प्रतिशत वस्तुएं 18 प्रतिशत स्लैब में शिफ्ट हो गए हैं।
उन्होंने कहा कि इस नई पीढ़ी की कर व्यवस्था में, जिसमें केवल दो स्लैब हैं, अर्थव्यवस्था में दो लाख करोड़ रुपये आएंगे। लोगों के पास नकदी होगी। मंत्री ने कहा कि जीएसटी राजस्व 2025 में बढ़कर 22.08 लाख करोड़ रुपये हो जाएगा, जो 2028 में 7.19 लाख करोड़ रुपये था। सीतारमण के अनुसार, करदाताओं की संख्या पहले के 65 लाख से बढ़कर 1.51 करोड़ हो गई।


“जनता हमारे साथ है”—सीएम ममता बनर्जी का आत्मविश्वास भरा बयान
DGP सिद्ध नाथ को मिला एक्सटेंशन, चुनाव बाद 7 दिन और रुकेंगे केंद्रीय बल
गुजरात में AAP संकट में, प्रदेश महामंत्री सागर रबारी ने छोड़ा पद
अभिभावकों में नाराजगी, जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग
कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं से कराया अवगत
FTA पर मुहर: भारत से न्यूज़ीलैंड जाने वाला सामान पूरी तरह टैक्स-फ्री
स्वास्थ्य मंत्रालय की चेतावनी—लाइफस्टाइल बीमारियां सबसे बड़ा खतरा
अब तक 1500 से ज्यादा पेड़ लगाकर पेश की मिसाल