साइबर अपराधों से बचाव हेतु वन विद्यालय बैतूल में विशेष जागरूकता सत्र आयोजित
साइबर अपराधों से बचाव हेतु वन विद्यालय बैतूल में विशेष जागरूकता सत्र आयोजित
बैतूल l साइबर अपराधों से बचने के लिए पुलिस ने मंगलवार को वन विद्यालय में विशेष जागरूकता अभियान सत्र का आयोजन किया जिसमें
पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र जैन के मार्गदर्शन में साइबर अपराधों से बचाव एवं आमजन में जागरूकता बढ़ाने हेतु बैतूल पुलिस द्वारा निरंतर साइबर जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है।इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय बैतूल की साइबर शाखा से उप निरीक्षक नवीन सोनकर एवं आरक्षक दीपेन्द्र सिंह ने प्रशिक्षणार्थियों को साइबर अपराधों की बढ़ती चुनौतियों एवं उनके प्रभावों से अवगत कराया।
प्रशिक्षण के दौरान नवीनतम साइबर अपराधों की कार्यप्रणाली, अपराधियों द्वारा अपनाए जाने वाले तरीकों तथा उनसे बचाव के उपायों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। उपस्थित 94 वनरक्षकों को ऑनलाइन वित्तीय ठगी, एटीएम एवं बैंकिंग फ्रॉड, सोशल मीडिया पर हो रहे अपराध, फिशिंग, पहचान छिपाकर धोखाधड़ी करने की तकनीकें तथा व्यक्तिगत डाटा सुरक्षा से संबंधित विषयों पर मार्गदर्शन दिया गया।
सत्र में यह भी बताया गया कि संदिग्ध लिंक, कॉल अथवा अज्ञात व्यक्तियों द्वारा भेजे गए संदेश पर विश्वास न करें और किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी की आशंका होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 अथवा नजदीकी पुलिस थाने में सूचना दें।
पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र जैन के मार्गदर्शन में आयोजित ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों का उद्देश्य विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों एवं आम नागरिकों को साइबर अपराधों से सतर्क करना तथा समाज में सुरक्षित डिजिटल वातावरण का निर्माण करना है।
---
*अपील*
सभी नागरिकों से अपील है कि इंटरनेट का उपयोग करते समय सतर्क रहें। किसी भी संदिग्ध कॉल, लिंक या संदेश पर विश्वास न करें, अपनी निजी बैंकिंग या व्यक्तिगत जानकारी किसी अज्ञात व्यक्ति के साथ साझा न करें। यदि आप किसी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी का शिकार होते हैं या होने की आशंका है तो तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें अथवा नजदीकी पुलिस थाने में सूचना दें। आपकी त्वरित सूचना से अपराधियों पर शीघ्र कार्यवाही संभव हो पाती है।


बंगाल में सियासी हिंसा: मिताली बाग की कार पर हमला, सांसद और ड्राइवर घायल
विधानसभा के बाहर हाई-वोल्टेज ड्रामा: MLA ट्रैक्टर लेकर पहुंचे, पुलिस संग झूमाझटकी
राजनीति में बड़ा उलटफेर: राघव सहित 7 AAP सांसद BJP में, संजय सिंह की प्रतिक्रिया
गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मिलेगा पक्का घर
बंगाल चुनाव पर पीएम मोदी का बड़ा दावा, बोले- अब शपथ समारोह में आऊंगा