*ग्राम बिरुलबाजार में गोभी की फसल पर दवाई का छिड़काव कर रहे युवकों पर गिरी आकाशीय बिजली, एक युवक की मौत,दो बाल बाल बचे*

*मुलताई*✍️ विजय खन्ना 

प्रभातपट्टन ब्लाक के ग्राम बिरुलबाजार में खेत में गोभी की फसल पर दवाई का छिड़काव कर रहे युवक की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई। गनीमत यह रही कि युवक के साथ खेत में मौजूद अन्य दो साथी  बाल बाल बच गए।मंगलवार को दोपहर में ग्राम बिरुलबाजार निवासी शुभम पिता सखाराम बनकर 24 साल अपने साथी उमेश ,प्रदीप, गोलू के साथ किसान रामराव दौड़के के खेत में लगी गोभी की फसल पर दवाई का छिड़काव कर रहा था। इस दौरान अचानक मौसम में आए परिवर्तन के चलते आसमान में बिजली की गड़गड़ाहट होने लगी ।इसी दौरान अचानक आकाशीय बिजली खेत में गिरने से शुभम, उमेश और प्रदीप आकाशीय बिजली की चपेट में आकर खेत में गिर गए। कुछ देर बाद उमेश और प्रदीप उठकर खड़े हो गए। लेकिन शुभम खड़ा नहीं हुआ तो उमेश और प्रदीप ने  परिजनों को घटना की जानकारी दी। जानकारी मिलने पर परिजन खेत में पहुंचे और अचेत अवस्था मे शुभम को उपचार के लिए नगर के सरकारी अस्पताल लेकर आए। जहां डॉक्टर ने जांच उपरांत शुभम को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर शुभम के शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सुपुर्द किया है।