बैतूल बाजार में फुटवेयर दुकान में लगीं आग,10 लाख का हुआ नुकसान

 

बैतूल l बैतूल बाजार नगर में बीती रात एक फुटवेयर की दुकान में आग लग गई जिससे दुकान में रखे जूते चप्पल जलकर खाक हो गए आग को बैतूल और बैतूल बाजार की दमकल गाड़ियों ने बुझाया इस आगजनी में दुकान संचालक को लाखों का नुकसान हुआ है इस पूरे मामले की जांच कर रही है l


घटना सुबह तीन से चार बजे की बताई जा रही है बस स्टेंड रोड लोहार चौक पर  दुकान है  दुकानदार संतोष पिता दसरु वासनकर उम्र 42 वर्ष निवासी अंबेडकर वार्ड जोकि किराए से दुकान चलाता है l संतोष ने बताया कि  फुटवेयर दुकान में आग लगने के बाद उनके एक रिश्तेदार का उन्हें फोन आया था कि दुकान ने आग दिख रही है तब वह दुकान पहुंचा तो दुकान से आग की लपटे निकल रही थी और पुलिस दमकल गाड़ी आग बुझा रही थी l संतोष ने बताया कि उन्होंने बैंक से 5 लाख रुपए का लोन लिया था और अपने पास से भी पैसे लगाकर दुकान में जूते चप्पल भरे थे जोकि आग लगने से सबकुछ जलकर खाक हो गया इस आगजनी से उन्हें करीब दस लाख रुपए का नुकसान हुआ है l 


इस घटना की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी अंजना धुर्वे ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही वह टीम लेकर घटना स्थल पर पहुंची थी फायर गाड़ी भी बुलाई गई और दुकान में लगीं आग को बुझाया गया था  दुकान में आग लगने का कर कारण अज्ञात है इस पूरे मामले की जांच की जाएगी l