भाजपा नगर मंडल की सेवा पखवाड़ा को लेकर बैठक
*भाजपा नगर मंडल की सेवा पखवाड़ा को लेकर बैठक*
*{पीएम मोदी के जन्मदिन से गांधी जयंती तक चलेगा विशेष अभियान}*
भैंसदेही:- भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा का आयोजन करेगी। इस संबंध में भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल भैंसदेही द्वारा स्थानीय मैरिज लॉन में भाजपा के वरिष्ठ जनप्रतिनिधि, बूथ अध्यक्ष,महामंत्री,बीएलए व समस्त कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई।कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित श्यामप्रसाद मुखर्जी व पंडित दीनदयाल उपाध्याय के छायाचित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।मंच पर विधायक प्रतिनिधि व मंडल प्रभारी मनोज जगताप,जिला पंचायत सदस्य राजा ठाकुर,पूर्व नपाध्यक्ष अनिलसिंह ठाकुर,जनपद सदस्य ऋषभदास सावरकर,नपाध्यक्ष मनीष सोलंकी,जिला उपाध्यक्ष देवीसिंह ठाकुर,मंडल अध्यक्ष दिलीप घोरे,पूर्व मंडल अध्यक्ष केसर लोखंडे,भाजपा नेता प्रदीपसिंह ठाकुर,सुरेश पाल,कृष्णराव नवांगे,पार्षद ब्रह्मदेव पटेल,महामंत्री दिनेश पटेल मौजूद रहे।सेवा पखवाड़े के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा इनमें रक्तदान शिविर,स्वास्थ्य शिविर, स्वच्छता अभियान और 'एक पेड़ मां के नाम' जैसी गतिविधियां शामिल हैं। सभी बूथों पर प्रधानमंत्री मोदी के मुख्यमंत्री काल से लेकर वर्तमान तक की उपलब्धियों को बताया जाएगा।कार्यक्रम का संचालन दिनेश कोसे व आभार प्रदर्शन नपाध्यक्ष मनीष सोलंकी द्वारा किया गया।इस बैठक में सैकड़ों की संख्या में भाजपा नगर मंडल के कार्यकर्ता मौजूद रहे।


राशिफल 27 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
कूनो नेशनल पार्क-चीतों का नया घर ही नहीं, अब सफल ग्लोबल ब्रीडिंग सेंटर
मध्यप्रदेश पुलिस की नशे के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई
“सेवा निवृत्ति के बाद भी सेवा का जज़्बा हमेशा जीवित रहता है” — डीजीपी कैलाश मकवाणा
कलपक्कम रिएक्टर: भारत की परमाणु ऊर्जा यात्रा का नया मील का पत्थर
गेहूं-चना उपार्जन में किसानों को न हो परेशानी, सीमावर्ती राज्य से जिले में गेहूं की आवक न हो, सीमा पर सख्त निगरानी के निर्देश, खंडेलवाल