संभागीय संयुक्त संचलाक नगरीय प्रशासन ने किया नगर परिषद भैंसदही का निरीक्षण
संभागीय संयुक्त संचलाक नगरीय प्रशासन ने किया नगर परिषद भैंसदही का निरीक्षण
(भैंसदेही) मध्यप्रदेश नगरीय प्रशासन विभाग के संभागीय संयुक्त संचालक नर्मदापुरम् संभाग श्री आर.एस. मंडलोईजी ने बुधवार को बैतूल जिले के नगर परिषद भैंसदेही का औचक निरीक्षण कर परिषद के समस्त अधिकारी/कर्मचारी की समीक्षा बैठक लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिये। संभागीय संयुक्त संचालक श्री आर. एस. मंडलोईजी ने बैठक में राजस्व वसूली, निर्माण कार्यो की जानकारी लेकर आवश्यक मार्गदर्शन दिये साथ ही उन्होंने कहा कि शासन द्वारा चलाई जा रही समस्त जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ नियमानुसार पात्र हितग्राही को तत्परता एवं प्रथम कर्तव्य मानकर लाभांवित करे। श्री मंडलोईजी द्वारा नगर में चल रहे निर्माण कार्यो में सार्वजनिक शौचालय, कॉम्प्लेक्स का भी निरीक्षण किया जिसमे गुणवत्तापूर्ण कार्य करने एवं समयावधि मे पूर्ण करने के निर्देश ठेकेदार को दिए, बैठक एवं निरीक्षण के दौरान अध्यक्ष मनीष सोलंकी, मुख्य नगर पालिका अधिकारी सुश्री रीना सिंह राठौर, के.एस. उईके , वामन पाटनकर , किशोर सिंह ठाकुर ,दीपक मालवीय , गंगु आठवेकर, अशोक कुबडें, सी.बी. लोखण्डे, सीमा धुर्वे, शीला जगताप, ललित उईके, अभिषेक पाटनकर, अंकिता धोटे आदि अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।


“सेवा निवृत्ति के बाद भी सेवा का जज़्बा हमेशा जीवित रहता है” — डीजीपी कैलाश मकवाणा
गेहूं-चना उपार्जन में किसानों को न हो परेशानी, सीमावर्ती राज्य से जिले में गेहूं की आवक न हो, सीमा पर सख्त निगरानी के निर्देश, खंडेलवाल
पत्नी की हत्या कर शव बोरी में छुपाया, आरोपी ने कबूला जुर्म
बंगाल चुनाव के बीच ED का एक्शन, कई ठिकानों पर छापेमारी
AAP ने खटखटाया राज्यसभा सभापति का दरवाजा, 7 सांसदों की सदस्यता पर सवाल
एमपी में 2025 बैच के IAS अधिकारियों की पोस्टिंग, प्रशासन को मिले नए चेहरे
किसानों के लिए खुशखबरी, 9 मई तक कर सकेंगे स्लॉट बुकिंग, खरीदी जारी