भयानक घटना रात में, लोग सोते-सोते डर के मारे घर से बाहर निकले, अचानक मची अफरा-तफरी
शाजापुर: मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले में एक घर में रखी बाइक में आग लगी। यह घटना तब हुई जब आधी रात को घर के सभी लोग सो रहे थे। आग लगने से पूरे घर में धुआं फैल गया जिससे लोगों को घबराहट होने लगी और नींद खुल गई। आनन-फानन में लोग घर से बाहर भागने लगे, जिसमें कुछ लोग गर्म दीवार से टकरा गए। दरअसल, पूरा मामला शहर के लालघाटी थाना क्षेत्र स्थित काशी नगर का है। मंगलवार-बुधवार की रात करीब 3 बजे एक घर में किराएदार समेत कई लोग सो रहे थे। अचानक से लोगों को घबराहट होने लगी। जब नींद खुली तो देखा की पूरे घर में धुआं फैला हुआ है। धुआं देखते ही इलाके में दहशत का माहौल हो गया। इसी समय क्षेत्र के पार्षद मुकेश दुबे और पड़ोसियों ने घर में रह रहे लोगों की मदद की। सभी ने मिलकर लोगों को सुरक्षित घर से बाहर निकाला। घर के अंदर बच्चे भी थे जो धुएं के कारण घबरा गए थे।
गर्म दीवार से टकराकर तीन लोग झुलसे
स्थानीय लोगों ने बताया कि आग की लपटें इतनी तेज थी कि देखते ही देखते कई गाड़ियों में पकड़ ली। जिससे पांच दोपहिया वाहन जलकर खाक हो गए हैं। तीन लोग घबराहट में घर के बाहर निकलने के चक्कर में गर्म दीवार से टकरा गए जिससे वे हल्के झुलस गए हैं।
लाखों रुपए का सामान जलकर खाक
वहीं किसी ने लालघाटी थाने को घटना के बारे में सूचना दी तो मौके पर पहुंची डायल-112 टीम और फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और इसे अन्य हिस्सों में फैलने से रोक लिया। बताया जा रहा है कि इस घटना में लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। राहत की बात यह रही कि आग से घर का ज्यादा सामान क्षतिग्रस्त नहीं हुआ।
शार्ट सर्किट से आग लगने की संभावना
लालघाटी थाना प्रभारी अर्जुन सिंह मुजाल्दे ने बताया कि आगजनी की घटना में पांच बाइक जल गई हैं। फरियादी की शिकायत पर मामले में जांच की जाएगी। आग लगने के कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। मामले में पुलिस और राजस्व विभाग की टीम जांच कर रही है। शुरुआती तौर पर शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की संभावना जाहिर की जा रही है।


भारतीय महिला हॉकी टीम ने मेडल के लिए की बड़ी कुर्बानी, सविता ने खोले फिटनेस के राज
धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस को संदेश, 'मैं एक स्ट्रीट फाइटर हूं, दबने वाला नहीं'
CM मोहन यादव ने किसानों पर खोला खजाना, ₹3300 करोड़ ट्रांसफर; खंडवा के विकास को मिली रफ्तार
दुबई-मुंबई इंडिगो फ्लाइट को बीच रास्ते बदलना पड़ा रूट, राजकोट में हुई इमरजेंसी लैंडिंग
ईरान का बड़ा फैसला, हमले रोककर शांति वार्ता को दी प्राथमिकता
गृह मंत्री से माफी की मांग के बीच बीजेपी का पलटवार, कहा- कांग्रेस पहले अपना घर संभाले
प्रधान के इस्तीफे के बाद उद्धव ठाकरे की हुंकार, तिरंगा विजय रैली से सरकार पर निशाना
'दमन नहीं, संवाद चाहिए', CJP ने छात्रों के समर्थन में सरकार को घेरा