नागपुर भोपाल हाईवे पर लगा बड़ा जाम,बरेठा घाट पर ट्रक का टायर फटा,दो घंटे से जाम में फंसे वाहन
नागपुर भोपाल हाईवे पर लगा बड़ा जाम,बरेठा घाट पर ट्रक का टायर फटा,दो घंटे से जाम में फंसे वाहन
बैतूल - नागपुर भोपाल फोरलेन हाईवे पर बैतूल जिले के बरेठा घाट स्थित पुलिया के बीच अचानक ट्रक का टायर फट गया। हादसे के बाद पुलिया पर ट्रक फंस जाने से हाईवे पर दोनों ओर करीब दो घंटे से लंबा जाम लगा हुआ है। हाईवे पर सैकड़ों वाहन फंसे हैं और लोग घंटों से परेशान हो रहे है। पुलिया पर ट्रक का टायर बदलने में दिक्कत आने से जाम की स्थिति और ज्यादा गंभीर हो गई। वाहन चालकों का कहना है कि बरेठा घाट पर बड़े-बड़े गड्ढे बने हुए हैं, जिनकी वजह से आए दिन टायर फटने और हादसों की घटनाएं हो रही हैं। इसके बावजूद नेशनल हाईवे विभाग इन गड्ढों की मरम्मत को लेकर कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रहा है। यही वजह है कि यहां आए दिन जाम की स्थिति बन रही है और लोगों को घंटों परेशान होना पड़ता है।


राशिफल 26 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा