गणेश विसर्जन जुलुश में जमकर बजा डीजे,पूर्व पार्षद की हार्ट अटैक से हुई मौत
गणेश विसर्जन जुलुश में जमकर बजा डीजे,पूर्व पार्षद की हार्ट अटैक से हुई मौत
बैतूल मप्र l शनिवार को पूरे जिले में गणेश विसर्जन बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया बैतूल बाजार नगर में भी गणेश विसर्जन की धूम रही है बाजे गाजे और डीजे बजाकर गणेश भक्तों ने गणेश विसर्जन किया इसी उत्सव के दौरान पूर्व पार्षद की हार्ट अटैक से मौत हो गई l नगर में सार्वजनिक गणेश मंडलों द्वारा गणेश प्रतिमाएं विसर्जन के लिए जुलुश के साथ निकलीं भक्तों ने बाजे डीजे लगाकर नाचते हुए जुलूस निकाला इसी दौरान एक मंडल में लगा 20 हजार वाट का डीजे बज रहा था जिसमें सैकड़ों युवा नाच रहे थे जिसमें सुभाष वार्ड निवासी पूर्व पार्षद नीलेश कामतकर उम्र 45 वर्ष भी शामिल था जोकि साथियों के साथ जमकर नाच रहा था l बताया जा रहा है कि जुलुश बाजार चौक से आगे काली जी चौक पर था और नीलेश बाजार चौक पर रुक गया था जहां उसके सीने में बहुत तेज दर्द उठा और वह पसीने से गीला हो गया जिसके बाद वह पैदल चलकर घर लौट रहा था इसी दौरान वह बड़े कृष्ण मंदिर तक पहुंचा और सड़क किनारे गिर गया जहां उसकी मौत हो गई l
लोगों ने रात्रि डेढ़ बजे के करीब नीलेश को सड़क किनारे पड़ा देखा लेकिन लोगों ने उसे अनदेखा कर क्योंकि वह शराब पीता था लोगों को लगा शराब के नशे में पड़ा होगा दो बजे के करीब नीलेश के साथियों ने उसे देखा तो तुरंत डॉक्टर को दिखाया लेकिन जब तक बहुत देर हो चुकी थी और नीलेश की हार्ट अटैक से मौत हो गई थी मृतक नीलेश का अंतिम संस्कार रविवार की सुबह बैतूल बाजार के मोक्षधाम में किया गया l
पूर्व पार्षद नीलेश कामतकर की मौत की खबर रविवार की सुबह आग की तरह पूरे नगर में फैल गई जिसके बाद लोगों ने डीजे के कान फोड़ू साउंड को ही नीलेश की मौत से जोड़कर देख रहे है क्योंकि नीलेश देर रात तक डीजे के तेज साउंड में नाचते देखा गया था इस घटना के बाद लोग इस तरह के कानफोडू और घरों के खपरे गिराने वाले डीजे साउंड पर बैन लगाने की बात कर रहे है इस तरह के तेज साउंड के कारण दिल के मरीजों और कमजोर दिल वाले लोगों के लिए खतरा बन रहे है l


राशिफल 26 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
AAP में अंदरूनी कलह बढ़ी, पार्टी की दिशा को लेकर विश्लेषकों की चिंता