गणेश विसर्जन के दौरान युवक की डूबने से हुई मौत, दूसरी घटना में भी तालाब में डूबे युवक की तलाश जारी
गणेश विसर्जन के दौरान युवक की डूबने से हुई मौत, दूसरी घटना में भी तालाब में डूबे युवक की तलाश जारी
बैतूल l शनिवार को बैतूल जिले में गणेश विसर्जन के दौरान दो अलग अलग जगहों पर दर्दनाक हादसा हो गया जिसमें दो लोगों की पानी में डूबने से मौत हो गई l
पहली घटना आमला तहसील के सलाईढाना की है जहां गुलाब उइके (33) गणेश विसर्जन करने के दौरान तालाब में डूब गया घटना के बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी तब एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और शाम तक शव को नदी से बाहर निकाल लिया गया था 
l वहीं दूसरी घटना प्रभात पट्टन के जरुढ गांव की है जहां लक्ष्मण सरिया 45 वर्ष नामक व्यक्ति भी तालाब में डूब गया उसकी चप्पल तालाब के किनारे पड़ी मिली तो कुछ ग्रामीणों ने लक्ष्मण को तालाब में उतरते देखा था l घटना की सूचना के बाद पुलिस और एसडीईआरएफ की टीम तालाब में लक्ष्मण की तलाश कर रही है शाम तक शव नहीं मिल सका था जिसकी तलाश जारी है l


राशिफल 27 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधान
सपनों को मिला कलेक्टर का साथ, द कलेक्टर्स-15 से शुरू हुई बदलाव की नई इबारत
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी राकेश कुमार कुशवाह ने ओपन इंडिया प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस में भोपाल में "रन फॉर टाइगर का भव्य आयोजन