आठनेर में जन शिक्षकों को सौंपी सक्षम कार्यक्रम की कमान
आठनेर में जन शिक्षकों को सौंपी सक्षम कार्यक्रम की कमान
---
एक दिवसीय क्षमतावर्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न
---
बैतूल 05 सितंबर 2025
आठनेर विकासखंड में जनजातीय कार्य विभाग द्वारा संचालित सक्षम कार्यक्रम की प्रगति और प्रभावी क्रियान्वयन के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी जन शिक्षकों को सौंपी गई है। जनशिक्षक न केवल कार्यक्रम की गतिविधियों की निगरानी करेंगे, बल्कि शिक्षकों, मास्टर ट्रेनर्स और अन्य हितधारकों के साथ समन्वय स्थापित कर कार्यक्रम को आगे बढ़ाने में सेतु की भूमिका निभाएंगे। इसी उद्देश्य से आठनेर में एक दिवसीय क्षमतावर्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण के दौरान जन शिक्षकों को सक्षम कार्यक्रम के सफल संचालन और प्रभावी क्रियान्वयन से जुड़ी आवश्यक जानकारियां और कौशल प्रदान किए गए।
इस अवसर पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री राजेन्द्र प्रसाद गिहारे एवं खंड स्रोत समन्वयक श्री राजेश कुमार आठनेरे ने मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा कि सक्षम कार्यक्रम तभी सार्थक परिणाम देगा जब स्कूल, शिक्षक और हम सभी इसके क्रियान्वयन में सहयोगी बनें। बच्चों तक इसका लाभ पहुंचाना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है।
प्रशिक्षण सत्र को ब्लॉक प्रबंधक श्री मेहरबान सिंह ने संबोधित किया तथा कार्यक्रम की सहज कार्ययोजना पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया किस तरह एसक्यूएमएफ ऑनलाइन फॉर्मेट मॉनिटरिंग करने में सहायक होगा। साथ ही जिला कार्यक्रम प्रबंधक सुश्री निष्ठा सोदावत ने विशेष तौर पर जेंडर समानता एवं बाल मैत्रीपूर्ण वातावरण पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि निगरानी व्यवस्था इस प्रकार विकसित होनी चाहिए कि बच्चों को आनंदपूर्ण और सुरक्षित शिक्षा का अनुभव मिल सके। प्रशिक्षण कार्यक्रम में विकासखंड स्त्रोत समन्वयक श्री राजेश कुमार आठनेरे एवं सभी जन शिक्षक मिला कर 11 प्रतिभागी उत्साहपूर्वक सम्मिलित हुए और सक्षम कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन के लिए अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।


राशिफल 27 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधान
सपनों को मिला कलेक्टर का साथ, द कलेक्टर्स-15 से शुरू हुई बदलाव की नई इबारत
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी राकेश कुमार कुशवाह ने ओपन इंडिया प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस में भोपाल में "रन फॉर टाइगर का भव्य आयोजन