एनीमिया मुक्त भारत तथा राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम के अंतर्गत कन्वर्जेंस बैठक का आयोजन
एनीमिया मुक्त भारत तथा राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम के अंतर्गत कन्वर्जेंस बैठक का आयोजन
---
बैतूल 05 सितंबर 2025
कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी के मार्गदर्शन में जिले में एनीमिया मुक्त भारत तथा राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम 23 सितम्बर तथा मॉप अप दिवस का आयोजन 26 सितम्बर 2025 को किया जाएगा। जिसके अंतर्गत एएनएम प्रशिक्षण केन्द्र टिकारी बैतूल में शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग एवं शिक्षा विभाग की कन्वर्जेंस बैठक का आयोजन किया गया।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मनोज कुमार हुरमाड़े ने बताया कि को राज्य के चिन्हित 51 जिले जिसमें बैतूल भी शामिल है के सभी स्कूलों एवं आंगनवाड़ी केन्द्रों में 23 सितम्बर को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस अभियान आयोजित होगा। इस दौरान छूटे हुए बच्चों के लिए मॉप-अप दिवस 26 सितम्बर शुक्रवार को कृमिनाशक किया जाएगा। अभियान के अंतर्गत शासकीय, निजी, केन्द्र शासित, आदिवासी आश्रम शालाओं, स्नातक महाविद्यालयों, तकनीकी शिक्षा केन्द्रों, मदरसों, आंगनबाड़ी केन्द्रों तथा किशोर न्याय अधिनियम 2015 अंतर्गत संचालक चाइल्ड केयर इंस्टीट्यूट में 1 से 19 वर्षीय समस्त बच्चों एवं आंगनवाड़ी केन्द्रों में 20 से 49 वर्ष की प्रजनन आयु वर्ग की महिलाएं जो कि गर्भवती, धात्री नहीं हैं कृमिनाशक किया जाएगा। डॉ हुरमाड़े ने बताया कि कृमि संक्रमण से बच्चों का शारीरिक एवं बौद्धिक विकास बाधित होता है एवं कृमि संक्रमित हितग्राही के पोषण एवं अवशोषण स्तर पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के क्रियान्वयन के लिए स्वास्थ्य विभाग नोडल विभाग है, जिसके द्वारा स्कूल शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, आदिम जाति कल्याण विभाग, पंचायती राज, ग्रामीण विकास विभाग आदि के समन्वय से कार्यक्रम का क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाना है।
डॉ हुरमाड़े ने राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस की जानकारी देते हुए बताया कि 1 से 2 वर्ष के बच्चों को एल्बेंडाजोल 400 मि.ग्रा. की आधी गोली चूरा करके, 2 से 3 वर्ष के बच्चे को एल्बेंडाजोल 400 मि.ग्रा. की पूरी गोली चूरा करके, 3 से 19 वर्ष के बच्चे को एल्बेंडाजोल की पूरी गोली चबाकर एवं 20 से 49 वर्ष की महिलाऐं को एल्बेंडाजोल 400 मि.ग्रा. की पूरी गोली चबाकर पीने के साफ पानी के साथ खिलाई जाये। साथ ही उन्होंने राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस में उपयोग किये जाने वाले रिपोर्टिंग प्रपत्रों की विस्तृत जानकारी दी।
बैठक में क्षेत्रीय समन्वयक डॉ दिनेश पांडे, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ राजेश परिहार, जिला कार्यक्रम प्रबंधक डॉ विनोद शाक्य, सभी बीएमओ, महिला बाल विकास शहरी परियोजना प्रतिनिधि योगेश धोटे, उप जिला मीडिया अधिकारी महेशराम गुबरेले, एमएण्डईओ मनोज चढ़ोकार, बीपीएम, बीईई, बीसीएम, शिक्षा विभाग प्रतिनिधि
बाबू साहू एवं निजी स्कूल के प्रतिनिधि मौजूद रहे।


राशिफल 26 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
AAP में अंदरूनी कलह बढ़ी, पार्टी की दिशा को लेकर विश्लेषकों की चिंता
साडा अध्यक्ष पद के लिए अशोक शर्मा का नाम चर्चा में
श्री विश्वकर्मा महापंचायत संगठन की प्रदेश स्तरीय बैठक 30 को बैठक में होंगे कई महत्वपूर्ण निर्णय
बंगाल में कानून-व्यवस्था पर घमासान, नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप