अतिवृष्टि से फसल क्षति पर तुरंत सूचना दें कृषक
बैतूल l प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत बैतूल जिले के किसानों को फसल क्षति की सूचना 72 घंटे के भीतर दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं। हाल ही में हुई अतिवृष्टि और जलभराव से जिले की कई फसलें प्रभावित हुई हैं। कृषक अपनी फसल क्षति की जानकारी देने के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा कृषि रक्षक पोर्टल हेल्पलाइन नंबर 14447 पर कॉल कर सकते हैं। इसके साथ ही योजना का व्हाट्सएप चैटबोट नंबर 7065514447 और गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध क्रॉप इंश्योरेंस एप भी उपलब्ध है। किसान फार्मर लॉगिन कर एप के माध्यम से सीधे अपनी सूचना दर्ज करा सकते हैं। कृषि विभाग के अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि सूचना दर्ज करने में समस्या होने पर किसान नजदीकी कृषि विस्तार अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं। कृषि विभाग ने किसानों से अपील की है कि वे निर्धारित समय सीमा का पालन करें, ताकि उन्हें प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ समय पर मिल सके।