तीन दिन से लापता ग्राम बिसनूर निवासी युवक का शव टेमुरनी डेम में मिला
*तीन दिन से लापता ग्राम बिसनूर निवासी युवक का शव टेमुरनी डेम में मिला*
*मुलताई*✍️ विजय खन्ना
थाना क्षेत्र के ग्राम बिसनुर निवासी युवक बीते तीन दिन से लापता था। जिसका शव बुधवार को टेमुरनी डैम मे मिला। घटना की सूचना पर मासोद पुलिस चौकी के प्रधान आरक्षक आलोक पटेल, आरक्षक शिवराम परते ने टीम के साथ मौके पर पहुचे और युवक के शव को टेमुरनी डैम से बाहर निकाला।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रभातपट्टन ब्लाक के ग्राम बिसनुर का निवासी कमलेश पिता हंसू पंद्राम 25 साल बीते रविवार को शाम में घर से ग्राम में घूमने जाने का कहकर निकला था । कमलेश देर रात तक घर नहीं लौटा तो परिजनों ने संभावित ठिकानों पर खोजबीन की लेकिन कहीं पता नहीं चला ।
बुधवार सुबह मुलताई आठनेर मार्ग के किनारे स्थित टेमुरनी डैम की पुलिया के पास ग्रामीणों ने पानी में
शव तैरते हुए देखा तो इस बात की सूचना ग्राम कोटवार को दी । कोटवार ने घटना की जानकारी मासोद पुलिस चौकी में दी ।सूचना पर मासोद चौकी से पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। इसी दौरान मृतक के जीजा किशोर को टेमुरनी डेम मे शव होने की जानकारी मिली तो वह परिजनो सहित डैम के पास पहुंचे और डैम में पानी में डूबा शव कमलेश का होने की पुष्टि की। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को डैम के पानी में से
बाहर निकाल कर मौके का पंचनामा बनाकर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।कमलेश की मौत किन परिस्थितियों में हुई है इसका अभी खुलासा नहीं हुआ है।
प्रधान आरक्षक आलोक पटेल ने बताया मर्ग कायम कर जांच में लिया है । वही शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया है।
मृतक कमलेश एकलौता पुत्र था।


हादसे के बाद प्रशासन सख्त, सुपरवाइजर पर गिरी गाज और कंपनी हुई ब्लैकलिस्ट
शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव! प्रल्हाद जोशी ने संभाला कार्यभार
'न कर्फ्यू-न दंगा, सब चंगा', योगी के बयान से मैनपुरी की सियासत गरमाई
कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा खुलासा! बोले- आंदोलन के पहले दिन इस्तीफा देना चाहते थे धर्मेंद्र प्रधान
अनियंत्रित कार बनी मौत का जाल, तालाब में डूबने से एक ही परिवार के 5 लोगों की जान गई