अगले बरस तू जल्दी आ,बैतूल बाजार में धूमधाम से हुआ गणेश विसर्जन
बैतूल बाजार में धूमधाम से हुआ गणेश विसर्जन
बैतूल l बैतूल नगर में आज गणेश विसर्जन धूमधाम के साथ हुआ भक्त गणेश प्रतिमाओं को लेकर विसर्जन स्थल पहुंच रहे थे, गणेश भगवान की सात दिनों तक भक्ति भाव से सेवा करने के बाद आज दशमी को विसर्जन कर रहे है l बता दें कि बैतूल बाजार में गणेश स्थापना का 360 वर्षों का इतिहास है 1660 से नगर में गणेश स्थापना होते आ रही है और विसर्जन दशमी को किया जाता है l तेज बारिश के बीच भक्तों ने गणेश प्रतिमाओं को कार में ट्रैक्टर ट्रॉली और अपने सिर पर रखकर विसर्जन स्थल तक लेकर गए, साथ ही प्रमुख घरानों में विराजे गणेश प्रतिमाओं को डोले में रखकर ट्रैक्टर ट्रालियों में निकाला गया जिन्हें देखने के लिए लोग अपने घरों के सामने खड़े रहे l बाजार चौक में सभी गणेश प्रतिमाएं इकट्ठा हुई और धीरे धीरे कर गणेश घाट और भवानी घाट पर विसर्जन के लिए रवाना हुई जहां भगवान गणेश की प्रतिमाओं का विसर्जन किया विसर्जन देर रात तक चलता रहा l 



'न कर्फ्यू-न दंगा, सब चंगा', योगी के बयान से मैनपुरी की सियासत गरमाई
कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा खुलासा! बोले- आंदोलन के पहले दिन इस्तीफा देना चाहते थे धर्मेंद्र प्रधान
अनियंत्रित कार बनी मौत का जाल, तालाब में डूबने से एक ही परिवार के 5 लोगों की जान गई
मुख्यमंत्री आज निवाड़ी में देंगे 193 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात