राजूरकर परिवार में विराजी माता महालक्ष्मी
*राजूरकर परिवार में विराजी माता महालक्ष्मी।*
भैंसदेही। गणेश उत्सव पर्व के दौरान प्रतिवर्ष पूर्णा नगरी भैंसदेही के अनेकों महाराष्ट्रीयन परिवारों में माता महालक्ष्मी की सप्तमी के दिवस विधिवत अनुष्ठान के साथ तीन दिनों के लिए स्थापना की जाती है इसी तारतम में नगर के महाराष्ट्रीयन ब्राह्मण परिवार अनिल राजूरकर के निज निवास पर रविवार को दोपहर माता महालक्ष्मी की स्थापना की गई सुंदर श्रृंगार के साथ महालक्ष्मी माता को पूर्ण विधि विधान से विराजित किया गया बताया गया कि प्रतिवर्ष गणेश उत्सव पर्व पर सप्तमी तिथि अनुराधा नक्षत्र में माता महालक्ष्मी विराजित होती है प्रथम दिन स्थापना द्वितीय दिवस उनका महाभोग बनाकर भोजन करवाया जाता है परिवार जनों इष्ट मित्र श्रद्धालुओं को महाप्रसाद के लिए आमंत्रित किया जाता है और तृतीय दिवस आम श्रद्धालुओं के लिए दर्शन हेतु दरबार खोल दिया जाता है महालक्ष्मी माता का स्थापना भोग का काम बहुत ही विधि विधान से किया जाता है महालक्ष्मी माता की स्थापना में राजूरकर परिवार के शुभम सौरभ अंकित माताजी के श्रृंगार के साथ विशेष दरबार की भी सजावट करते हैं


अधिकारी के सम्मान पर हमला: आईपीएस एसोसिएशन मध्यप्रदेश ने विधायक के बयान की निंदा की
स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल, एंबुलेंस क्यों नहीं पहुंची?
चाय की दुकान पर लेते ही पकड़ा गया घूस, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई
ग्रेनेड हमले और टारगेट किलिंग की साजिश फेल, दिल्ली-NCR से दो संदिग्ध पकड़े गए
ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती शरद पवार, कार्यक्रम रद्द; बेटी सुप्रिया का हेल्थ अपडेट
ST-SC अधिकारियों को मिलेगा प्रमोशन का लाभ, मात्रात्मक आंकड़ों के लिए उच्च स्तरीय समिति तैयार