पंडित श्यामप्रसाद मुखर्जी उद्यान का हो रहा कायाकल्प
*पंडित श्यामप्रसाद मुखर्जी उद्यान का हो रहा कायाकल्प*
*{नपाध्यक्ष मनीष सोलंकी के नेतृत्व में तेजगति से दौड़ रहा विकास कार्यों का पहिया}*
भैंसदेही:- भैंसदेही नगर में स्थित पंडित श्यामा मुखर्जी पार्क का नपाध्यक्ष मनीष सोलंकी व समस्त पार्षदों के नेतृत्व में सौंदर्यीकरण कार्य किया जा रहा जो नगर में चर्चा का विषय है।बच्चों की मस्ती और मनोरंजन के लिए यहां नये झूले और अन्य उपकरण लगाए जा रहे हैं।नपाध्यक्ष ने बताया कि पार्क को नया स्वरूप दिया जा रहा है साथ ही शहर में स्थित नमो उपवन का भी सौंदर्यीकरण आमजनों को आकर्षित कर रहा है जिससे इन दोनों उद्यानों की रौनक बढ़ेगी और आमजन मौजमस्ती के लिए अपने बच्चों व परिवारजनों को यहां घुमाने ले जायेगे। नगर परिषद अध्यक्ष मनीष सोलंकी ने बताया कि पार्क को आधुनिक व सुन्दर बनाने का लगातार प्रयास किया जा रहा है।आने वाले दिनों में बच्चों के लिए अन्य मनोरंजक साधन और सुरक्षा इंतजाम भी जोड़े जाएंगे, ताकि परिवारों को एक बेहतरीन अनुभव मिल सके।भैंसदेही के पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष अनिल सिंह ठाकुर ने अपने कार्यकाल में शहर के इस एकमात्र उद्यान का जीर्णोद्धार कर इसे नया जीवन दिया जिसकी नगर समेत आसपास के क्षेत्र के लोगों ने मुक्तकंठ से सराहना भी की अब इसी पार्क को और भी संवारने की अनुकरणीय पहल वर्तमान अध्यक्ष सोलंकी कर रहे है।


राशिफल 25 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
तेंदूपत्ता संग्राहकों के सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण की ओर छत्तीसगढ़
सी.एम. हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधानः सौर सुजला योजना का सोलर पंप चालू होने से लौटी किसान के खेतों की रौनक
तकनीक, समन्वय और प्रशिक्षित पुलिस बल के दम पर होगा सुरक्षित एवं व्यवस्थित सिंहस्थ-2028 - डीजीपी कैलाश मकवाणा
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से होमेश्वर प्रसाद जायसवाल को मिली राहत, शून्य हुआ बिजली बिल