गूगल मेप से चल रही कार रपटे पर आई बाढ़ में बह गई , पुलिस ने दो युवकों का किया रेस्क्यू
रपटे पर आई बाढ़ में बह गई कार पुलिस ने दो युवकों का किया रेस्क्यू
चोपना पुलिस की त्वरित कार्रवाई – ग्रामीणों व गोताखोरों की मदद से नदी में फंसे दो युवकों की जान बचाई
बैतूल मप्र l आप भी अगर गूगल मैप के सहारे कार चलाते है तो हो जाएं सावधान आप भी किसी बड़ी मुसीबत में फंस सकते है,बैतूल में ऐसे ही एक कार नेविगेशन के सहारे चल रही थी और एक रपटे की बाढ़ में बह गई कार सवारों को पुलिस ने किया रेस्क्यू l
दरअसल घटना शुक्रवार रात की है चोपना थाना क्षेत्र की है जहां बटकी डोह की है सारणी निवासी कबीर सिंदूर (26 वर्ष) हंसराज सिंदूर (27 वर्ष)
अपनी वैगनआर कार से नेविगेशन के माध्यम से ग्राम नारायणपुर देवी जागरण कार्यक्रम में जा रहे थे। दोनों युवक वैगनआर कार से नेविगेशन के सहारे जा रहे थे रास्ते में तेज बारिश के कारण उफान पर आए रपटे पर उन्होंने गाड़ी पार करने का प्रयास किया, जिसके चलते गाड़ी बहाव में बह गई।
घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी चोपना ने तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए रेस्क्यू अभियान शुरू किया। स्थानीय गोताखोर टीम और ग्रामवासियों की मदद से पुलिस ने दोनों युवकों को सुरक्षित बाहर निकालने में सफलता प्राप्त की।
गौरतलब है कि कुछ दिन पूर्व भी इसी क्षेत्र में ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित 5 लोग नदी में बह गए थे, जिनमें से 3 लोगों को चोपना पुलिस ने रेस्क्यू कर सुरक्षित बचाया था।
उस साहसिक कार्य के लिए पुलिस अधीक्षक बैतूल द्वारा पुलिस टीम एवं ग्रामीणों को सम्मानित किया गया था।


राशिफल 26 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
छात्र आंदोलन पर सियासत तेज, राहुल बोले- PM मोदी माफी मांगें, अमित शाह जिम्मेदार
शरद पवार का खुलासा: PM से हुई चर्चा के बाद धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की कहानी में आया मोड़
नौकरी के नाम पर बना बंधक, युवकों की दर्दभरी कहानी सुन पुलिस भी रह गई हैरान