भैसदेही भाजपा को मिला योग्य और युवा अध्यक्ष दिलीप घोरे को कमान मिलते ही कार्यकर्ताओं की जमकर आतिशबाजी
*भैसदेही भाजपा को मिला योग्य और युवा अध्यक्ष
दिलीप घोरे को कमान मिलते ही कार्यकर्ताओं की जमकर आतिशबाजी*
भैंसदेही- भारतीय जनता पार्टी ने एक लंबे इंतजार के बाद आखिरकार शुक्रवार को मंडल अध्यक्षों की नियुक्तियां कर ही दी इन बहु प्रतीक्षित नियुक्तियों के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं सहित सहित नगर के अन्य लोगों को भी इंतजार था शुक्रवार को देर शाम भैंसदेही नगर मंडल अध्यक्ष की अध्यक्ष पद की नियुक्ति की घोषणा होते ही यहां कार्यकर्ताओं में खुशी का वातावरण बन गया पूर्व में दो बार महामंत्री का पद संभालते हुए पार्टी की सेवा करने का प्रतिफल दिलीप घोरे को अध्यक्ष पद के रूप में मिला है युवा मोर्चा से राजनीति में कदम रखने वाले श्री घोरे ने ग्रामीण क्षेत्रों में भी अपनी अच्छी पैठ बनाई है और कार्यकर्ताओं के बीच में लोकप्रियता भी हासिल की है जिसके चलते नेतृत्व ने उन पर भरोसा जताया है दिलीप घोरे को अध्यक्ष बनाए जाने के बाद यहां कार्यकर्ताओं ने नगर में जमकर आतिशबाजी की और उन्हें बधाई दी।


राशिफल 26 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
छात्र आंदोलन पर सियासत तेज, राहुल बोले- PM मोदी माफी मांगें, अमित शाह जिम्मेदार
शरद पवार का खुलासा: PM से हुई चर्चा के बाद धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की कहानी में आया मोड़
नौकरी के नाम पर बना बंधक, युवकों की दर्दभरी कहानी सुन पुलिस भी रह गई हैरान